निमाड़ खबरन्यूज़राजकाजलाईव चेनल

विधायक कार्यालय पर पीएम मोदी के शपथ समारोह का देखा, बाइक रेली निकली

विधायक कार्यालय पर पीएम मोदी के शपथ समारोह का देखा प्रसारण, मुख्य मार्ग से निकाली बाइक रेली,विधायक ने बताया इतिहास का सुनहरा दिन।

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल नगर सहित देश भर में पीएम मोदी के शपथ को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। नगर के जलगोन रोड पर स्थित विधायक कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह का प्रसारण देखा गया।

जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डें,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर, उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, राजेंद्र शितोले, प्रकाश जोशी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग से बस स्टैंड तक विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जिसमें जगह-जगह पर आतिशबाजी की गई।

विधायक श्याम बर्डे ने बताया कि मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने की खुशी पूरे भारत में मनाई जा रही है, और भाजपा के कार्यकर्ता इसे बहुत ही उत्साह से मना रहे हैं।

विधायक ने कहा इतिहास का सबसे सुनहरा दिन हे ये जब देश के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी पीएम की शपथ ले रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!