सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ...

NEWS Leaders : एक पुल की मौत लाइव देखिए, देखते ही देखते ध्वस्त हो गया पुल

0

NEWS Leaders : एक पुल की मौत लाइव देखिए, देखते ही देखते ध्वस्त हो गया पुल

न्यूज लीडर्स डेस्क

एक पुल की मौत आप लाइव देखिए जो देखते ही  देखते जमींदोज हो गया.

जी हां, मामला बिहार का है जहां पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार के अररिया जिले में 4 दिन पहले ही करोड़ों की लागत से बन रहा पुल गिर गया था. वहीं अब बिहार के सीवान जिले की गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूट गया है.

सीवान के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में पिलर धंसते ही पुल धड़ाम से गिर गया. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गंडक विभाग के अधिकारी व पदाधिकारी पहुंचे.

“इसके पहले 18 जून को अररिया में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल ध्वस्त हो गया था”

नहर बनाने में लापरवाही बरतने से यह हादसा हुआ. जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा. जिसके बाद पुल का पाया धंसने लगा और कुछ ही मिनटों में पुल धड़ाम से गिर गया.

जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि पुल गिरने की जांच करायी जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

पुल ध्वस्त होने से लाजमी है की आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे. लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!