“Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय“
Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज की ज्योतिष झलक
आज चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 07:05 बजे तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। अतिगंड योग शाम 16:28 बजे तक और इसके बाद सुकर्म योग रहेगा। एकादशी तिथि रात 21:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। जानिए मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा।

🕉️ आज का विशेष पंचांग
तिथि: शुक्ल एकादशी रात 21:42 बजे तक, बाद में द्वादशी
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा सुबह 07:05 बजे तक, बाद में श्रवण
योग: अतिगंड शाम 16:28 बजे तक, बाद में सुकर्म
करण: वाणिज सुबह 08:55 बजे तक, बाद में विष्टि
चंद्रमा: मकर राशि में, संवत: 2083, मास: भाद्रपद, पक्ष: शुक्ल पक्ष, वार: मंगलवार,
🕉️ दैनिक राशिफल 22 सितंबर 2026
“मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल”

♈ मेष
आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर में ऊंचा पद प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
♉ वृषभ
आज मन का तनाव कम होगा और पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई व्यवस्था से कार्य बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे और धन लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद | उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
♊ मिथुन
आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह से विवाद समाप्त होगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: हरा | उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♋ कर्क
आज ननिहाल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: सफेद | उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।

♌ सिंह
आज आपकी कार्यक्षमता में निखार आएगा। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। मामा पक्ष से चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। सोचे हुए कार्य पूरे होने से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा | उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
♍ कन्या
आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन आय में वृद्धि के अवसर बनेंगे। करियर में तरक्की के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। भवन निर्माण की योजना आगे बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा | उपाय: जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।
♎ तुला
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ तनाव भी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: नीला | उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।
♏ वृश्चिक
संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पिता का सहयोग व्यापार को नई दिशा दे सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।

♐ धनु
आज आध्यात्मिक विचारों से मन शांत रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ के संयोग बनेंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
♑ मकर
आज आपकी स्थिति मजबूत रहेगी और सौभाग्य के योग प्रबल हैं। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शुभ रंग: नीला | उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
♒ कुंभ
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नया सहयोगी मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी | उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
♓ मीन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार में आपसी सहयोग से काम करने पर परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा, हालांकि धन लाभ सामान्य रह सकता है।
शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
