Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 : समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और दांपत्य जीवन का हाल जानिए
“Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 : समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और दांपत्य जीवन का हाल जानिए“
Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज की ज्योतिष झलक
आज चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा। चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे निर्णय क्षमता, व्यवहार-कुशलता और सामाजिक संपर्कों में सक्रियता बढ़ सकती है। ब्रह्मा योग के बाद एन्द्र योग का संयोग कार्यों में नई दिशा देने वाला रहेगा। व्यापार और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर उठाया गया कदम लाभकारी हो सकता है। वहीं रिश्तों में जल्दबाजी और कटु वाणी से बचना जरूरी रहेगा। सोमवार होने से भगवान शिव की आराधना मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान कर सकती है।

🕉️ आज का पंचांग
संवत 2083, मास भाद्रपद, पक्ष शुक्ल, सोमवार
तिथि तीज 07.06 बजे तक, बाद में चतुर्थी
नक्षत्र चित्रा 13.54 बजे तक, बाद में स्वाति
योग ब्रह्मा 12.45 बजे तक, बाद में एन्द्र
करण गर 07.06 बजे तक, बाद में वणिज
चन्द्रमा तुला राशि पर
🕉️ दैनिक राशि फल 14 अगस्त 2026
“आज किस्मत देगी साथ? 12 राशियों का राशिफल जानिए”

♈ मेष
आज धन से जुड़े मामलों में संतुलित निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते नजर आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। यात्रा के दौरान लाभ के अवसर मिलेंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
♉ वृषभ
आज मिल-जुलकर काम करने से कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता बनी रह सकती है। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में धैर्य और संयम बनाए रखें।
♊ मिथुन
कामकाज की रफ्तार थोड़ी सामान्य से कम रह सकती है, लेकिन प्रयासों का परिणाम संतोषजनक मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। घर में कोई शुभ प्रसंग बन सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आर्थिक रूप से लाभ पहुंचा सकती है।
♋ कर्क
परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर राहत महसूस होगी। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

♌ सिंह
कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी यात्रा से सुखद अनुभव मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। दूसरों का सहयोग मिलेगा और वाहन संबंधी सुख भी प्राप्त हो सकता है।
♍ कन्या
प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। कामकाज में गति थोड़ी धीमी रहने से धैर्य रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव से बचने के लिए बातचीत को विवाद का रूप न दें। आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा और धन उधार देने से भी बचें।
♎ तुला
आज रिश्तों में मानसिक थकान महसूस हो सकती है। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित लक्ष्य हासिल करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा।
♏ वृश्चिक
आज आपकी मेहनत धीरे-धीरे अच्छे परिणाम लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास सफलता की मजबूत वजह बनेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

♐ धनु
करियर में आज उम्मीद के मुताबिक प्रगति न होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। व्यापारिक फैसलों में सावधानी रखें, छोटी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहासुनी की स्थिति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च या आर्थिक जोखिम से बचें।
♑ मकर
व्यापार में नए और अच्छे अवसर सामने आएंगे। कुछ ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद नहीं की थी। लंबे समय से अटका धन वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है।
♒ कुंभ
कारोबार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन आर्थिक लेन-देन में उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में आपकी किसी बात को गलत समझे जाने से मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ने की आशंका है। बाहरी व्यक्ति की दखलंदाजी घरेलू माहौल बिगाड़ सकती है, इसलिए निजी मामलों को सीमित रखें।
♓ मीन
आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत का अवसर मिल सकता है। मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम और संतोष का अनुभव होगा।
