सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा...

NEWS Leaders : सासंद सपरिवार पहुँचे कुम्हारों के घर, बनाये मिट्टी के दिये, लोकल फॉर वोकल अभियान का दिया संदेश

0

NEWS Leaders : सासंद सपरिवार पहुँचे कुम्हारों के घर, बनाये मिट्टी के दिये, लोकल फॉर वोकल अभियान का दिया संदेश

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी शहर के कुम्हारों के घर पहुँचे और स्वयं अपने हाथों से चक्का घुमाकर मिट्टी से दीये बनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

●》कुम्हार समाज ने खुशी जताई.》》

समाज के लोगों ने राज्यसभा सांसद को अपने बीच पाकर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनका ऐसा सम्मान नहीं किया, जबकि वह प्रतिवर्ष हमारे घर आकर हमारा मान-सम्मान करते हैं।

●》सासंद स्वेच्छानुदान निधि से की थी मदद.》》

गत वर्ष राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जब दीपावली पर कुम्हारों के बीच पहुँचे थे जब उन्होंने देखा था कि कई कुम्हार पुराने समय के चक्के से मिट्टी की वस्तुएं बनाकर अपना जीविकोपार्जन कर रहें हैं, तब उन्होंने सांसद स्वेच्छानुदान निधि से इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भेंट की थीl जिससे अब कम समय मे अधिक मात्रा में मिट्टी से बनने वाले उत्पाद बनाकर कुम्हार समाजजन अपना रोजगार चला रहें हैं।

●》मिट्टी से बने दियों से करें घर रोशन.》》

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीवाली पर सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान अनुसार अधिक से अधिक लोकल फॉर वोकल का इस्तेमाल करते हुए मिट्टी से बने दियों से ही अपने घर-प्रतिष्ठान को रोशन करें, ताकि गरीब कुम्हार भाइयों के बच्चें भी खुशी से दीवाली मना सके और उनके घर भी खुशियों से जगमगा उठे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!