सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

NEWS Leaders : मप्र की टाॅप 2 ख़बर : ● राज्यपाल ने नवगठित तीन विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं को किया मनोनीत ● मध्यप्रदेश बना नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का चैम्पियन

0

NEWS Leaders : राज्यपाल श्री पटेल ने नवगठित तीन विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं को किया नियुक्त

न्यूज लीडर्स : भोपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नवगठित विश्वविद्यालयों क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना और रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। तीनों कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो रहेगा।

●》क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के कुलगुरु डॉ. कोरी बने.》》

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं सदस्य, पी.सी.आई., नई दिल्ली डॉ. मोहन लाल कोरी को नियुक्त किया है।

●》क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के कुलगुरु डॉ. यादव बने.》》

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरु बुंदेलखण्ड पी.जी. कॉलेज, झांसी (उ.प्र.) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को नियुक्त किया है।

●》रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु डॉ. मिश्रा बने.》》

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरु प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकॉनॉमिक्स, जबलपुर (म.प्र.) डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है।

NEWS Leaders : मप्र बना नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का चैम्पियन, फाइनल में नवल टाटा जमशेदपुर को 3-1 से हराकर जीता खिताब

न्यूज लीडर्स : भोपाल

दिल्ली में 15 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 52वीं नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में नवल टाटा जमशेदपुर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी ने बेहतरीन खेल कौशल से जीत दर्ज की।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा “हमारी अकादमी के खिलाड़ी प्रदेश का नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं और खेल में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!