सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

NEWS Leaders : गुजरात कांग्रेस में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 40 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां, देखिए सूची

0

NEWS Leaders : गुजरात कांग्रेस में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 40 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां, देखिए सूची

राहुल गांधी का नया प्रयोग : कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्षों को मज़बूती देने की दिशा में ऐतिहासिक क़दम

न्यूज लीडर्स डेस्क

कांग्रेस ने गुजरात में ‘संगठन सृजन अभियान’ के बाद नए जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कि गई है।

कांग्रेस में पहली बार इस तरह से नियुक्तियां हुई है। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर पार्टी ने गुजरात से 40 जिला अध्यक्षों के नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव किया है।

●》’संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्तियां.》》

कांग्रेस के बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत एक कठोर संगठनात्मक तहत की गई लंबी कवायद के बाद हुई हैं। कांग्रेस की घोषित सूची में बड़ी संख्या में पहली बार नये चेहरों को  जिला/शहर अध्यक्ष बनने का दायित्व मिला है।

“कांग्रेस ने AICC के पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। इसके बाद पार्टी ने नए शहर/जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है”

●》गुजरात विधानसभा चुनाव पर फोकस.》》

गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने गुजरात से संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। इसके बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संरचना को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है।

●》गुजरात में तैनात हुई पर्यवेक्षको की टीम.》》

कांग्रेस पार्टी ने 12 अप्रैल, 2025 को गुजरात के सभी जिलों में 43 एआईसीसी पर्यवेक्षक और 183 पीसीसी पर्यवेक्षकों को तैनात किया थै। इनमें राज्य प्रभारी, सांसद, विधायक और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष शामिल थे। इसके बाद गुजरात की सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों, 182 विधानसभा क्षेत्रों और लगभग सभी 235 ब्लॉक कांग्रेस समितियों का दौरा किया गया। इसके बाद जिला और शहर अध्यक्षों के नाम तय किए गए।

●》कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव के बाद अध्यक्ष घोषित किए.》》

कांग्रेस ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत गुजरात के लिए 40 शहर और जिला अध्यक्ष घोषित किये। जानिए कौन अध्यक्ष बना।

●》और अंत में.》》

गुजरात में कांग्रेस अब तब सबसे खराब स्थिति में है। 26 लोकसभा सीटों में कांग्रेस के पास सिर्फ बनासकांठा सीट है, जबकि विधानसभा में उसके सिर्फ पास सिर्फ 12 विधायक हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल इकलौते राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अगले साल अप्रैल तक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!