सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : बड़वानी पुलिस ने किया जिले में तीन स्थानों पर बलवा माक ड्रिल का अभ्यास

0

बड़वानी पुलिस ने किया जिले में तीन स्थानों पर बलवा माक ड्रिल का अभ्यास

न्यूज़ लीडर्स : बड़वानी, सेंधवा, राजपुर

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन व निर्देशन में पुलिस ने जिले में तीन स्थानों पर बलवा ड्रिल हुआ। डीआरपी लाईन बड़वानी, सेंधवा और राजपुर में बलवा माक ड्रिल का अभ्यास किया। जिससे समय-समय पर निर्मित कानून व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से पुलिस, कुशलता पूर्वक निपट सके।

अभ्यास करते देखिये वीडियो

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को बताया कि माक ड्रिल से उन्हे चुनौतियों से निपटने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, त्यौहारो को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने में सहायता मिलती है। इसके माध्यम से पुलिस जवान उन्हे उपलब्ध कराये गये संसाधनों का कुशलता से उपयोग करना सीखते है। जिससे पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मानसिक रूप से भी परिपूर्ण बनते है।

इस दौरान पुलिस जवानों ने राईट कंट्रोल व्हीकल (दंगा रोधी वाहन), वाहनों के पी0आई0एस0 सिस्टम, लाउड हिलर, फस्टएड सामग्री, बलवा ड्रिल की सामग्री हेलमेट, बाडीगार्ड, जाली, केन-लाठी, टीयर गैस गन व वाटर केनन का कुशलता पूर्वक उपयोग करने का अभ्यास किया।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुभाग राजपुर, सेंधवा के पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने भी भाग लिया। बलवा माक ड्रिल के दौरान आलग-अलग पार्टी बनायी जाकर अभ्यास करवाया गया एवं अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा बलवा ड्रिल की हर पार्टी के कार्य का बारिकी से अवलोकन किया जाकर प्रत्येक पार्टी के कार्य को और अधिक कुशलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से बलवा ड्रिल सामग्री का संचालन भी करवाया गया ।
अभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरडी प्रजापति, एसडीओपी बड़वानी श्रीमती रूपरेखा यादव, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री कुंदनसिंह मण्डलोई, रक्षित निरीक्षक श्री इनोद रंधावा व अनुभाग के थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!