सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का...

NEWS Leaders : सेंधवा एवं वरला में आज लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य मेला, पहुंचेंगे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लोग

0

सेंधवा एवं वरला में आज लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य मेला, पहुंचेंगे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लोग

फाईल वीडियो

न्यूज़ लीडर्स : अमरदीप चौहान सेंधवा

जिले में लगाये जा रहे विकासखण्ड मेला की श्रृंखला में सोमवार को सेंधवा के सिविल अस्पताल परिसर में एवं वरला के स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्वास्थ्य मेला लगाया जायेगा। जिसमें विकासखण्ड सेंधवा के ग्रामों एवं शहरों के रहवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर, उपचारित किया जायेगा। स्वास्थ्य मेला प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक लगेगा।

SDM सेंधवा

एसडीएम सेंधवा श्रीमती तपस्या परिहार ने सेंधवा विकासखण्ड के रहवासियों से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ प्राप्त करे। ज्ञातव्य है कि शिविर के दौरान 45 प्रकार की जांच की निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ दवाईयां भी निःशुल्क दी जायेगी। वही विशेषज्ञ चिकित्सक आने वाले रोगियो का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

आपको बतादे, इस मेले में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा आयुष्मान कार्ड, डिजिटल हेल्थ आईडी, समग्र आईडी मेले में बनाये जायेंगे। हेल्थ आईडी के लिए आधार से लिंक मोबाईल साथ लेकर आना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!