सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

“20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते हैं आपके सितारे?”

1

🕉️ “20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते हैं आपके सितारे?”

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक

आज शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का प्रभाव रहेगा, जो दोपहर 11:06 बजे के बाद पंचमी में परिवर्तित हो जाएगी। चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित है, जिससे संवाद, व्यापार और बुद्धि से जुड़े कार्यों में गति मिलेगी। सुबह तक आर्द्रा नक्षत्र और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो नए अवसर और रिश्तों में सुधार के संकेत देता है।

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2083
मास: अधिक ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: चतुर्थी सुबह 11:06 बजे तक, बाद में पंचमी
वार: बुधवार
नक्षत्र: आर्द्रा सुबह 6:11 बजे तक, बाद में पुनर्वसु
योग: शूल योग दोपहर 2:08 बजे तक, बाद में गण्ड योग
करण: विष्टि सुबह 11:06 बजे तक, बाद में बव
चंद्रमा: मिथुन राशि में

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

▪️विशेष उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
▪️शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से 10:45 बजे तक
▪️दान: हरी मूंग, पुस्तकें या हरे वस्त्र
▪️मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः

🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव

मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज

🕉️ 12 राशियों का दैनिक राशिफल 20 मई 2026, बुधवार

‘पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव, मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए शानदार दिन, जबकि कुछ राशियों को हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा’

♈ मेष राशि
समय आपके पक्ष में है। कार्यक्षेत्र और व्यापार दोनों में सफलता के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आर्थिक उन्नति के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिरत्न: मूंगा
♉ वृषभ राशि
व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। ससुराल पक्ष में कोई मामला उलझ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा और अपनों से विवाद संभव है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 | राशिरत्न: हीरा
♊ मिथुन राशि
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार में तरक्की होगी और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हर ओर से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | राशिरत्न: पन्ना
♋ कर्क राशि
पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में समय अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और वाहन सुख के योग हैं। भूमि संबंधी पुराना विवाद सुलझ सकता है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 | राशिरत्न: मोती

♌ सिंह राशि
यात्रा के प्रबल योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात और भाइयों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 | राशिरत्न: माणिक्य
♍ कन्या राशि
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समय थोड़ा प्रतिकूल है। समाज में प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। धन संबंधी मामलों में उलझन और दांपत्य जीवन में तनाव संभव है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | राशिरत्न: पन्ना
♎ तुला राशि
परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नए संबंध बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भाग्योदय में सहायक होगा। प्रेम संबंधों में खुशियां मिलेंगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 | राशिरत्न: हीरा
♏ वृश्चिक राशि
मामा पक्ष से संबंधों में तनाव हो सकता है। यात्रा और अनावश्यक खर्च के योग हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। पशुओं से चोट लगने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिरत्न: मूंगा

♐ धनु राशि
नवविवाहितों को संतान सुख के संकेत हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। यात्रा संभव है। वरिष्ठ अधिकारियों से राहत मिलेगी और घर में शुभ कार्य हो सकता है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिरत्न: पुखराज
♑ मकर राशि
भूमि, भवन और वाहन से जुड़े कार्यों में रुकावट आ सकती है। आर्थिक हानि और मित्रों से मतभेद संभव हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8 | राशिरत्न: नीलम
♒ कुंभ राशि
भाई से जुड़ी चिंता हो सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। मित्रों से लाभ मिलेगा। कान से संबंधित परेशानी संभव है। बाहरी लोगों की बातों में आकर घर का माहौल खराब न करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8 | राशिरत्न: नीलम
♓ मीन राशि
परिवार में अपनी बात मनवाने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। अपने लोग ही विरोध कर सकते हैं। मन उदास रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिरत्न: पुखराज

1 Comment
  1. bw29superace says

    The jackpot hits are real! I had a great run last night and the payout was seamless. Love it. bw29superace

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!