सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं...

NEWS Leaders : बस में अटैक से मौत, शव को सेंधवा रखा, समाजसेवियों ने शव को बिहार भिजवाया, जानिए पूरा मामला

0

NEWS Leaders : बस में अटैक से मौत, शव को सेंधवा रखा, समाजसेवियों ने शव को बिहार भिजवाया, जानिए पूरा मामला

न्यूज लीडर्स : नजमुद्दीन शेख सेंधवा

इस व्यस्त भरे जीवन में मानव सेवा के भाव को फैलाना भी कठिन काम होता है। लेकिन हम न्यूज लीडर्स के दर्शको को ऐसी अनुकरणीय पहल की और ले जाते है जहां समाज-सेवा के जज्बे को सलाम करना होगा।

पूना से इंदौर की ओर जा रही निजी बस में पूना से इंदौर जा रहे 36 वर्षीय युवक महत्मा राम पिता रामसेवक राम निवासी गोपालगंज जिला लखराम चाटी बिहार निवासी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मौत के बाद उसके शव को सेंधवा में उतारा और बद्री प्रसाद शर्मा और नीलेश जैन को मामले की जानकारी दी।

निलेश जैन और  बद्रीप्रसाद शर्मा ने वहा पहुकर मृतक के जीजा नागेंद्र कुमार राम और उसके दोस्त सुनील कुमार राम से बात की उन्होंने बताया की हमे इनका यही पर अंतिम संस्कार करना है। आप करवा दो और परिवार को अंतिम संस्कार के दर्शन वीडियो से करा दे।
इस के बाद जब निलेश जैन ने बिहार में मृतक परिवार से बात की तो उन्होने शव को बिहार भेजने का निवेदन किया। लेकिन मृतक के परिवार वाले के पास इतने रुपये नहीं हैं की मृतक को बिहार ले जा सके।

मानव सेवा समिति के सामूहिक प्रयास से बस में हार्ट अटैक से बिहार के मृतक  युवक के शव  को 1300 किमी दूर उनके घर भेजकर अनुकरणीय कार्य किया।
ताकि सेंधवा के बदले अब परिवार के बीच गांव में  अंतिम संस्कार होगा।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष महेंद्र परिहार भी मौजूद रहे। शव को बिहार सरकार में शामिल होने आए खर्च की राशि के लिए मानव सेवा समिति सेंधवा ने सोशल मीडिया ग्रुप पर संदेश डाला। जिसके बाद सामूहिक आर्थिक प्रयास से व्यवस्था हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!