सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म... "20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते... मंगलवार का राशिफल : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को धन लाभ और कुछ को सा... सोमवार का राशिफल : रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह, आज... रविवार का राशिफल : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, किस राशि को मिलेगा रुका पैसा, कि... "राशिफल शनिवार 16 मई 2026 : शनि और अमावस्या में जानें किसका चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन, तुला और कुंभ क... राशिफल बुधवार 14 मई 2026 : रेवती नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सावधानी की जरूरत, मीन राशि... राशिफल मंगलवार 13 मई 2026 :  किन राशियों को होगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? मीन राशि में चंद्रमा ... राशिफल मंगलवार : कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और सम्मान के संकेत, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और ...

“25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्यापार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन”

0

🕉️ “25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्यापार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन”

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक

आज शुक्ल पक्ष की दशमी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। सुबह तक चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा और बाद में कन्या राशि में प्रवेश करेगा। आज का दिन रिश्तों, सहयोग और निर्णय क्षमता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। कई राशियों को प्रेम और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को विवाद और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2083
मास: अधिक ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी रात्रि 5:10 बजे (26 मई) तक
वार: सोमवार
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 4:07 बजे तक
योग: वज्र योग रात्रि 3:14 बजे तक
करण: तैतिल शाम 4:46 बजे तक, बाद में गर
चंद्रमा: सिंह राशि में सुबह 9:06 बजे तक, बाद में कन्या राशि में

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

▪️विशेष उपाय: भगवान शिव को कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें।
▪️शुभ समय: सुबह 8:00 बजे से 10:35 बजे तक
▪️दान: सफेद वस्त्र, चावल या दूध
▪️मंत्र: ॐ नमः शिवाय

🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव

मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज

🕉️ दैनिक राशिफल 25 मई 2026, सोमवार

‘चंद्रमा का राशि परिवर्तन आज कई राशियों की किस्मत बदल सकता है! कुछ को मिलेगा प्यार और धन, तो कुछ को रहना होगा बेहद सावधान’

♈ मेष राशि
आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए कार्य की शुरुआत के संकेत हैं। बेवजह की चिंता छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिरत्न: मूंगा
♉ वृषभ राशि
पार्टनर के साथ बहस से बचें। घरेलू वातावरण में थोड़ी अशांति रह सकती है। मेहमानों का आगमन होगा। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 | राशिरत्न: हीरा
♊ मिथुन राशि
जीवनसाथी से कोई विशेष उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। यात्रा और भूमि संबंधी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | राशिरत्न: पन्ना
♋ कर्क राशि
आज परिवार और रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। धन कहीं अटक सकता है, इसलिए उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 | राशिरत्न: मोती

♌ सिंह राशि
प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा। मनपसंद कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 | राशिरत्न: माणिक्य
♍ कन्या राशि
समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नया कार्य शुरू हो सकता है। मित्रों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा और धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | राशिरत्न: पन्ना
♎ तुला राशि
बाहरी हस्तक्षेप से प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें। व्यापार में सावधानी रखें और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 | राशिरत्न: हीरा
♏ वृश्चिक राशि
बाहरी लोग आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिरत्न: मूंगा

♐ धनु राशि
मन भ्रमित रह सकता है। किसी भी निर्णय से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। व्यापार में बाधाएं और जीवनसाथी से विवाद संभव है। धन हानि से बचने के लिए सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिरत्न: पुखराज
♑ मकर राशि
किसी पर आंख बंद कर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार में हानि और दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8 | राशिरत्न: नीलम
♒ कुंभ राशि
सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के कारण आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव संभव है।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8 | राशिरत्न: नीलम
♓ मीन राशि
रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें। व्यापार की नई योजना असफल हो सकती है। दांपत्य जीवन और आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिरत्न: पुखराज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!