निमाड़ खबरन्यूज़राजकाजलाईव चेनल

NEWS Leaders : विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल यात्रा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

NEWS Leaders : विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल यात्रा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट

पानसेमल पानसेमल में साइकिल दिवस पर साइकिल यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की,

पानसेमल नगर में विश्व साइकिल दिवस पर तीसरी बार साइकिल प्रेमियों द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गई, नगर के व्यापारी सुभाषराव शितोले ने बताया आज 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है और पर्यावरण संरक्षण एवम उत्तम स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए साइकिल यात्रा निकाली।

आज सुबह 6 बजे नगर परिषद परिसर से मुख्य मार्ग से होकर जलगोन रोड दिवड़िया फाटे तक यह साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमे पानसेमल नप अध्यक्ष शैलेश भंडारकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया। साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य शारीरिक व्यायाम, उत्तम स्वास्थ्य, प्रदूषण मुक्त वातावरण का संदेश देना है।

विश्व साइकिल यात्रा पर निकली साइकिल यात्रा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.साइकिल यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश भंडारकर, सुभाषराव शितोले डॉक्टर सागर दुबे देवदास जाधव डोंगरसिंह डूडवे, अशोक पवार अश्वनी मिश्रा, विशाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रदीप मौर्या, अमोल बडगूजर,मुकेश राजपूत, राजेंद्र माली नितिन वाणी शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!