सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया?

NEWS Leaders : जिले, तहसील, विकासखंड और संभागों का होगा नया सीमांकन, पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है

0

NEWS Leaders : जिले, तहसील, विकासखंड और संभागों का होगा नया सीमांकन, पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है

सीएम ने कहा की, नगरीय क्षेत्र की सीमाओं के प्रस्ताव भी आयोग को दिए जा सकेंगे, पुनर्गठन के साथ प्रशासनिक इकाईयों के कायाकल्प की कवायद

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मप्र में जिले, तहसील, विकासखंड और संभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। नगरीय क्षेत्र की सीमाओं के प्रस्ताव भी आयोग को दिए जा सकेंगे। मार्च 2024 में प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का प्रस्ताव किया था।

“प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में नए जिले बनाने और तहसीलें बनाने की मांग उठी थी। जिसे देखते हुए सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन कर दिया था।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की इस क्रम में प्रदेश के संभाग, उप संभाग, जिले, तहसील, विकासखंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

आमजन और जन-प्रतिनिधि अपने सुझाव, आवेदन और अभ्यावेदन के रूप में पुनर्गठन आयोग को प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदनों पर विचार के बाद अनुशंसाएं पुनर्गठन आयोग द्वारा राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी। नगरीय क्षेत्र की सीमाओं के प्रस्ताव भी आयोग को दिए जा सकेंगे।

आयोग नवंबर माह से विभिन्न संभागों में अपने दौरे प्रारंभ करेगा, आवेदन अभ्यावेदन के लिए 4 से 6 माह तक का समय रहेगा। जन-सुविधा की दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। जिससे लोग सरलता से अपने सुझाव आयोग को पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!