सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब...

Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान? जानिए

2

🕉️ “Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान? जानिए

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज की ज्योतिषीय झलक

आज वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं। वहीं कर्क, मकर और मीन राशि वालों को विवाद, आर्थिक नुकसान और अनावश्यक खर्च से सावधान रहना होगा।
आज की सलाह: जमीन-जायदाद और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोचें और परिवार में बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें।

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2083, मास: श्रावण, पक्ष: शुक्ल, शनिवार
तिथि: तृतीया शाम 5:28 बजे तक, बाद में चतुर्थी
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी रात 3:24 बजे तक
योग: शिव सुबह 7:07 बजे तक, बाद में सिद्ध
करण: गर शाम 5:28 बजे तक, बाद में वणिज
चंद्रमा: कन्या राशि में

🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव

मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज

🕉️ दैनिक राशिफल 15 अगस्त 2026

“आज खुलेगा भाग्य का दरवाजा, रुका पैसा और संपत्ति का लाभ! किन राशियों पर मेहरबान सितारे जानिए”

♈ मेष: आज करियर पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मित्र से मुलाकात और ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
♉ वृषभ: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्थायी संपत्ति का लाभ हो सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर में शुभ कार्य के योग हैं।
♊ मिथुन: काम की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में लाभ और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।
♋ कर्क: जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी को उधार देने से बचें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें, क्योंकि व्यवसाय में धोखे की आशंका भी है।


♌ सिंह: सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। यात्रा हो सकती है, हालांकि घरेलू खर्च बढ़ेंगे।
♍ कन्या: मानसिक चिंता कम होगी और रुका पैसा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए अनावश्यक कामों में समय और धन लगाने से बचें। मन की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं।
♎ तुला: रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने निवेश से लाभ होगा और परिवार के मतभेद दूर होंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। आर्थिक लाभ और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
♏ वृश्चिक: नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। मेहनत का परिणाम सफलता के रूप में मिल सकता है। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश फायदा दे सकता है, हालांकि बच्चों पर खर्च बढ़ेगा।

♐ धनु: धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं और शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक लाभ के योग हैं।
♑ मकर: करियर में रुकावट आ सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार में नुकसान और दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक अशांति और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।
♒ कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार के संकेत हैं। आर्थिक लाभ होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके काम आगे बढ़ सकते हैं और घर में खुशी का माहौल रहेगा।
♓ मीन: खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी काम की शुरुआत योजना बनाकर करें। आर्थिक स्थिति सामान्य गति से चलेगी, लेकिन संघर्ष बढ़ सकता है। बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर का माहौल बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

2 Comments
  1. https://alividolgel.info says

    proman capsule, alividol is a unique supplement designed to enhance performance.
    The formula is crafted to increase stamina and vitality.

    Look at my web site – https://alividolgel.info

  2. Sarah Miller says

    Nội dung hay và thực tế. Letco là đơn vị du học Hàn Quốc giàu kinh nghiệm, đồng hành cùng học viên từ A-Z. Ghé letco.vn để được tư vấn miễn phí.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!