सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब...

NEWS Leaders : झाबुआ के छात्रावास की छात्रा के कपड़े उतरवाकर अधीक्षिका ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

0

NEWS Leaders : झाबुआ के छात्रावास की छात्रा के कपड़े उतरवाकर अधीक्षिका ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

न्यूज लीडर्स : सिद्धार्थ कांकरिया झाबुआ

झाबुआ के हॉस्टल में कक्षा 7 वीं में पढ़ने वाली छात्रा के कपड़े उतरवाकर अधीक्षिका के पीटने के हुए वायरल वीडियो ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है। आये दिनों छात्रावासों में होने वाली घटनाएं आम बात सी हो गई है।

“वहीं झाबुआ के मोरझरी शासकीय आवासीय परिसर के छात्रावास में अध्ययन करने वाली एक छात्रा के कपड़े उतार कर उसे कथित रूप से पीटने का मामला सामने आया है”

जानकारी के अनुसार मामला रविवार की शाम का बताया जा रहा है। आरोप है कि छात्रावास अधीक्षिका मोनिका चरपोटा द्वारा छात्राओं से छात्रावास परिसर में घास की कटाई करवाई जा रही थी। इस दौरान कक्षा सातवीं में अध्ययन करने वाली एक बालिका की किसी जहरीले जानवर के काटने से तबीयत खराब हो गई। जिसकी सूचना उसने छात्रावास अधीक्षिका को दी।

लेकिन जांच के नाम पर अधीक्षिका मोनिका चरपोटा द्वारा बालिका के कपड़े उतरवाए गए और उसे पीटा गया। बालिका के पीटने और उससे दूर व्यवहार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

इधर पूरे मामले पर बीईओ दीपेश सोलंकी का कहना है की घटना की जानकारी लगते ही मामले की जांच की गई है। और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च विभाग को अवगत करवा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!