सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल बुधवार 14 मई 2026 : रेवती नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सावधानी की जरूरत, मीन राशि... राशिफल मंगलवार 13 मई 2026 :  किन राशियों को होगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? मीन राशि में चंद्रमा ... राशिफल मंगलवार : कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और सम्मान के संकेत, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और ... राशिफल सोमवार : चंद्रमा कुंभ राशि में है, कई राशियों को आर्थिक लाभ, प्रेम में खुशखबरी और रुके कार्यो... "रविवार का राशिफल : धनिष्ठा नक्षत्र में कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के योग, सूर्य कृपा से चमके... शनिवार का राशिफल : शनि देव की कृपा से कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह "शुक्रवार का राशिफल : मकर में चंद्रमा, बढ़ेगी जिम्मेदारी और सफलता की संभावना, शुभ योग के असर से कई र... गुरुवार का राशिफल : धनु में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास और भाग्य, साध्य योग के असर से रुके काम बनेंग... "आज का राशिफल : धनु में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास और भाग्य, सिद्ध योग का असर से आज खुलेंगे सफलता औ... रविवार का राशिफल : वृश्चिक में चंद्रमा, बढ़ेगी ऊर्जा और गहराई से सोचने की क्षमता, वरियान योग असर में...

“आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद्रमा का प्रभाव से रुके काम होंगे पूरे, रिश्तों में आएगी मिठास”

0

🕉️ “आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद्रमा का प्रभाव से रुके काम होंगे पूरे, रिश्तों में आएगी मिठास”

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक

आज वैशाख शुक्ल षष्ठी का दिन प्रगति, संवाद और कर्म के फल का संकेत दे रहा है। चंद्रमा मिथुन राशि में होने से बुद्धि, संचार और नए अवसरों में तेजी आएगी। सुबह तक अतिगंड योग कुछ बाधाएं दे सकता है, लेकिन सुकर्मा योग शुरू होते ही कार्यों में सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। आज कई राशियों के लिए रुके कार्य बनने और रिश्तों में सुधार के संकेत हैं।

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2083
मास: वैशाख
पक्ष: शुक्ल
तिथि: षष्ठी (22:48 बजे तक)
वार: बुधवार
नक्षत्र: आर्द्रा (22:12 बजे तक)
योग: अतिगंड (09:07 बजे तक) पश्चात सुकर्मा
करण: कौलव (12:00 बजे तक) पश्चात तैतिल
चंद्रमा: मिथुन राशि

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

▪️उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
▪️दान: हरे मूंग या हरे वस्त्र का दान शुभ रहेगा।
▪️शुभ समय: सुबह 08:30 से 10:45, दोपहर 01:15 से 02:45
▪️अशुभ समय (राहुकाल): दोपहर 12:00 से 01:30

🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव


मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज,

🕉️ विस्तृत राशिफल

आज रुके काम बनेंगे या आएगी नई चुनौती? किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है बस एक सही कदम की जरूरत है, जानिए आपकी राशि का हाल

♈ मेष राशि
आज रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य का आयोजन संभव है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
♉ वृषभ राशि
कार्यस्थल पर आपकी सफलता की चर्चा होगी और आपके काम की सराहना मिलेगी। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव होगा और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
♊ मिथुन राशि
जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और संबंधों में संतुलन आएगा। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी और संपत्ति या वाहन से लाभ मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए यादगार रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
♋ कर्क राशि
आज मानसिक शांति और संतुलन महसूस होगा। आपके अनुभव का लाभ आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और बाहर घूमने का अवसर मिलेगा।

♌ सिंह राशि
आत्मविश्वास के कारण आप अपने कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बड़े भाई के साथ संबंध मधुर होंगे और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
♍ कन्या राशि
आज विवादों से दूर रहना ही समझदारी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा नुकसान संभव है और आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है।
♎ तुला राशि
सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और मित्रों के सहयोग से नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन की समस्याएं सुलझेंगी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
♏ वृश्चिक राशि
करियर में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

♐ धनु राशि
भाग्य आज आपका साथ देगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार में नई शुरुआत के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है।
♑ मकर राशि
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। संतान के विवाह या करियर से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक लाभ मिलेगा।
♒ कुम्भ राशि
दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभव मिलेगा और सहयोगियों के कारण व्यापार में लाभ होगा। परिवार में भाइयों का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♓ मीन राशि
सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में सुधार होगा और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा। संपत्ति या वाहन से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!