सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : इंदौर में भीषण आगजनी, बिल्डिंग में आग से 7 लोग जिंदा जले, मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त कर आर्थिक मदद के साथ दिये जाँच के आदेश

0

इंदौर में भीषण आगजनी, बिल्डिंग में आग से 7 लोग जिंदा जले, स्वर्णबाग कालोनी का मामला

न्यूज़ लीडर्स : इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां विजय नगर क्षेत्र में स्वर्णबाग कालोनी की एक बिल्डिंग में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल है।

विजय नगर थाना क्षेत्र की दो मंजिला बिल्डिंग में देर रात तीन बजे भीषण आग लगी थी। जानकारी मिलते ही
अधिकारी और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल 5 लोगों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है।

बताया जाता है कि रात को बिजली गुल हो गई थी, लेकिन जब बिजली आई तो पार्किंग के मीटर में आग लग गई थी। मृतकों में एक दंपती भी शामिल है, जो तीन दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। इस दंपती का पडोस में ही मकान बन रहा था, इसलिए उन्होंने यहां पर किराए से मकान लिया था।

▪︎सीएम शिवराज ने व्यक्त की शोक संवेदना.》

इंदौर में आग लगने की घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

प्रत्यक्षदर्शी एहसान पटेल के कथनानुसार  रात तीन बजे के करीब हमें शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो बिल्डिंग में आग लगी हुई थी। हमने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बिल्डिंग में मेरा भाई रहता है। इसके अलावा कुछ छात्र व अन्य परिवार भी रहते हैं। तीन चार दिन पहले कुछ मेहमान भी आए थे।

दो मंजिला बिल्डिंग में आग से सात लोगों की मौत की घटना के बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। फारेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि आग कैसे लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया मौके घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!