सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : पानसेमल अस्पताल में मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों से लोग परेशान

0

NEWS Leaders : पानसेमल अस्पताल में मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों से लोग परेशान

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल। बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों और मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप से पानसेमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पहले जहाँ प्रतिदिन 100 से 200 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 400 तक पहुँच गई है।

देखिए वीडियो

अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और दस्त से पीड़ित हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और लोगों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने का अभियान भी चला रहा है।

ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. राजेश ढोले ने बताया कि बरसात में बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। विभाग की टीम लगातार घर-घर जाकर मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय बता रही है। साथ ही, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में नवनिर्मित लैबोरेट्री में रक्त संबंधी 40 से अधिक जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल सीएचसी पानसेमल में चार एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएँ दे रहे हैं। अस्पताल में महिला प्रसूति वार्ड, एनआरसी वार्ड और जनरल वार्ड मिलाकर कुल 30 बिस्तरों की सुविधा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में बढ़ती भीड़ स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक ज़रूरत को दर्शाती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव में जाकर लोगों को बीमारी से बचाव और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दे रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!