सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब...

Newsleaders : खबर कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला, पत्थरों से किया हमला, दी हत्या की धमकी

0

Newsleaders : खबर कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला, पत्थरों से किया हमला, दी हत्या की धमकी

“खरगोन जिले के बिस्टान क्षेत्र के पत्रकार दिग्विजय सिंह पटेल पर कवरेज के दौरान हमले को लेकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है”

खरगोन : न्यूज लीडर्स

खबर कवरेज करना खरगोन जिले के एक पत्रकार के लिए जानलेवा साबित होने से बाल-बाल बचा।बिस्टान थाना क्षेत्र के पत्रकार दिग्विजय सिंह पटेल पर दबंगों द्वारा कथित रूप से पत्थरों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

●》पत्रकार पर हमला पूर्व नियोजित था.》》

पीड़ित पत्रकार के अनुसार, उन्होंने पूर्व में नगर परिषद बिस्टान में अपने मकान की नाली बंद किए जाने और नाली पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते 8 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे, जब वे खबर कवरेज कर रहे थे, तभी आरोपी एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर पत्थर फेंके।

पत्रकार का कहना है कि वे मीडिया से जुड़े होने के कारण लगातार निशाने पर हैं और घटना के बाद उन्हें तथा उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ बिस्टान थाने में वर्ष 2016 से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, बावजूद इसके उनका आतंक क्षेत्र में बना हुआ है।

●》आरोपियों पर कार्रवाई की दरकार.》》

घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक खरगोन को आवेदन देकर आरोपियों के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।

●》पत्रकार पर सुरक्षा के उठे सवाल?.》》

इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब स्थानीय स्तर पर पत्रकार जनहित के मुद्दों की आवाज बनते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!