सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

Newsleaders : एक क्लिक में खरगोन जिले की ख़बर आपके सामने, देखिए न्यूज लीडर्स

0

Newsleaders : एक क्लिक में खरगोन जिले की ख़बर आपके सामने, देखिए न्यूज लीडर्स

■ खरगोन जिले में आज की प्रमुख ख़बरे.

● लखपति दीदी संवाद, ● छात्रावास नशामुक्ति समिति, ● बड़वाह मंडी बंद, ● जागरूकता कार्यशाला, ● कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, ● नीति आयोग बैठक

●》खरगोन : न्यूज लीडर्स

Newsleaders : लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

▪︎ न्यूज लीडर्स : खरगोन

जनपद पंचायत खरगोन अंतर्गत 13 जीवन ज्योति सीएलएफ एवं लक्ष्मी माता सीएलएफ ऊन में लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री राजेश कुमार शाक्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में म.प्र. डेयरी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्रामीण आजीविका स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दीदियों ने अपने अनुभव, लखपति दीदी सफरनामा एवं प्रयासों को साझा किया। आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक श्री धर्मेंद्र दुबे ने दीदियों से संवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला पंचायत की जिला प्रबंधक श्रीमती रीना गुप्ता भी उपस्थित रही।

Newsleaders : स्कूल-कॉलेजों में ’’छात्रावास नशामुक्ति समिति’’ गठित करने के निर्देश

▪︎ न्यूज लीडर्स : खरगोन

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित समस्त विशेष विद्यालयों व उनके छात्रावासों को नशामुक्त परिसर एडिक्शन फ्री जोन घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उप संचालक सामाजिक न्याय श्री धर्मेन्द्र गांगले ने संबंधित शैक्षणिक अधिकारियों को जिले की समस्त स्कूलों व कॉलेजों में ’’छात्रावास नशामुक्ति समिति का गठन कर विशेष विद्यालयों व उनके छात्रावासों को नशामुक्त परिसर बनाने संबंधी कार्यवाही शीघ्र करने कहा है।

●》Newsleaders : मकर संक्रांति पर दो दिन बड़वाह मंडी बंद, पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे सोयाबीन.》》

▪︎ न्यूज लीडर्स : खरगोन

मकर संक्रांति एवं उत्तरायण पर्व के कारण कृषि उपज मंडी समिति बड़वाह में 14 से 15 जनवरी को कपास एवं अनाज का सम्पूर्ण नीलामी कार्य बंद रहेगा। मण्डी सचिव ने सभी किसानों को सूचित किया कि इन दो दिनों में मंडी प्रांगण में कपास व अनाज का विक्रय नहीं होगा। लेकिन 14 व 15 जनवरी को भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत विक्रय का अंतिम दिवस होने के कारण पंजीकृत किसानों का सोयाबीन अनाज मंडी में बेचा जा सकेगा। असुविधा से बचने के लिए किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कपास व अनाज न लाएं। भावातंर योजना अंतर्गत जिन किसानों का पंजीयन है वह अंतिम दिवस होने से अनाज विक्रय के लिए मण्डी प्रांगण में ला सकते हैं।

●》Newsleaders : आईटीआई भगवानपुरा में पीएम विश्वकर्मा पर जागरूकता कार्यशाला.》》

▪︎ न्यूज लीडर्स : खरगोन

शासकीय आईटीआई भगवानपुरा में एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के इंदौर कार्यालय द्वारा पीएम विश्वकर्मा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया किया। इस कार्यशाला में 18 ट्रेड्स के 140 से अधिक पंजीकृत हितग्राहियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर के सहायक निर्देशक गौरव गोयल द्वारा हितग्राहियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिले के एक हितग्राही को पीएम विश्वकर्मा योजना का पूर्ण लाभ लेने पर अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा विकास सहायक निदेशक द्वारा संचालन किया गया।

इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री धन्नजय शुक्ला, लीड बैंक अधिकारी श्री एसएस सोलंकी, भारतीय डाक विभाग के श्री महेंद्र साकेत, आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रह्लाद चौहान, पीएम विश्वकर्मा प्रभारी श्री कपिल भुजाड़े सहित अन्य अधिकारी व कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

●》Newsleaders : कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनी 56 आवेदकों की समस्याएं.》》

▪︎ न्यूज लीडर्स : खरगोन

13 जनवरी 2026। प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 13 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल जैन ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 56 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारी

●》Newsleaders : नीति आयोग द्वारा जिले के समग्र आर्थिक विकास एवं निवेश संभावनाओं पर की महत्वपूर्ण बैठक.》》

▪︎ न्यूज लीडर्स : खरगोन

कलेक्टर कार्यालय खरगोन में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की उपस्थिति में जिला स्तरीय समीक्षा एवं विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में विजन-2047 एवं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों को दृष्टिगत रखते हुए जिले की विकास संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग द्वारा राज्य में क्षेत्रीय आर्थिक विकास (Regional Economic Development) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से G- Hub (Growth Hub) पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत भोपाल आर्थिक क्षेत्र (BER) एवं इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) को विकास के प्रमुख इंजन के रूप में विकसित करते हुए औद्योगिक, अवसंरचनात्मक, मानव संसाधन एवं संस्थागत क्षमताओं का समेकित आकलन कर दोनों क्षेत्रों के लिए इकनॉमिक प्लान तैयार किया जा रहा है।

■ 》ग्रोथ हब फॉर सिटी रीजन की अवधारणा.》

नीति आयोग की प्रधान सलाहकार एवं कार्यक्रम निदेशक सुश्री एना रॉय ने बताया कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2023 में शहरी नियोजन हेतु “ग्रोथ हब फॉर सिटी रीजन” की नई अवधारणा प्रारंभ की गई है। वर्तमान में भोपाल एवं इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन की योजना तैयार की जा रही है, जिसमें खरगोन एवं खंडवा जिला इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन के घटक हैं।

■ 》खरगोन जिले की औद्योगिक एवं निवेश संभावनाएं.》

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बताया कि खरगोन जिले में 08 औद्योगिक क्षेत्र है। जिसमें से 02 प्रगतिरत है व 06 क्षेत्र पूर्ण विकसित नोड के रूप में कार्यरत है। बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कपास व मिर्च का बड़ा रकबा है जिसमें असीम संभावनाए है। खाद्य प्रसंस्करण, सामान्य उद्योग एवं कृषि आधारित उत्पादों को प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में चिन्हित किया गया।

■ 》पर्यटन एवं कृषि पर विशेष चर्चा.》

पर्यटन क्षेत्र में महेश्वर इको-टूरिज़्म, ऐतिहासिक, साहसिक एवं वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा देने तथा नर्मदा नदी किनारे अहिल्या लोक विकसित करने पर चर्चा की गई। साथ ही कृषि आधारित उद्योगों में अपार संभावनाओं को देखते हुए कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना पर चर्चा हुई।

बैठक में अवसंरचना एवं कौशल विकास, समन्वित विकास, उद्योगों से संबंधित नियामक अड़चनों, भूमि उपलब्धता, पर्यावरणीय चुनौतियों एवं कौशल अंतर को दूर करने हेतु समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, नीति आयोग दल के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, औद्योगिक प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!