सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से बड़वानी जिले की 2.34 लाख से अधिक लाड़ली बहनों की 32 वीं किश्त के ₹ 34 करोड से ज्यादा राशि जारी की,

0

Newsleaders : मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से बड़वानी जिले की 2.34 लाख से अधिक लाड़ली बहनों की 32 वीं किश्त के ₹ 34 करोड से ज्यादा राशि जारी की,

“मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती जा रही है”

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की 32वीं किश्त की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की। जिलेवार कार्यक्रमों के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया गया।

●》बड़वानी जिले में सिंगल क्लिक से लाडली बहनों को मिली राशि.》》

बड़वानी जिले में इस अवसर पर 2 लाख 34 हजार 826 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 34 करोड़ 5 लाख 56 हजार 600 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से जमा की गई। इसके साथ ही जिले की 3412 हितग्राही महिलाओं को 38 लाख 52 हजार 200 रुपये की एरियर राशि भी हस्तांतरित की गई।

●》जिले कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम.》》

जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागृह में लाभार्थी महिलाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान, श्री अजय यादव, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री रतन सिंह गुंडिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे और महिलाओं को योजना से जुड़े लाभों की जानकारी दी गई।

●》मुख्यमंत्री लाडली बहना एक महती योजना.》》

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत नवंबर 2025 से सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद अब पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिल रही है। जनवरी 2026 में योजना की 32वीं किश्त का नियमित अंतरण किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ में पैसे आते हैं, तो वह पूरे परिवार की चिंता करती हैं। स्वयं को सबसे पीछे रखती है और परिवार के लिए अपना जीवन लगा देती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!