सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब...

Newsleaders : स्वच्छ जल अभियान के तहत जिलेभर में जलसुनवाई, 22 शिकायतों का मौके पर समाधान

0

Newsleaders : स्वच्छ जल अभियान के तहत जिलेभर में जलसुनवाई, 22 शिकायतों का मौके पर समाधान

“कलेक्टर जयति सिंह की मौजूदगी में बड़वानी नगर पालिका क्षेत्र में हुआ मुख्य आयोजन, अमृत मित्रों ने किया जल परीक्षण”

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बड़वानी जिले की विभिन्न नगरीय निकायों में जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जलसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना रहा।

नगर पालिका बड़वानी के वार्ड क्रमांक-01 नवलपुरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री जयति सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी निक्कू चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कलेक्टर ने जल सुनवाई रजिस्टर का अवलोकन किया तथा अमृत मित्रों द्वारा किए जा रहे जल परीक्षण की प्रक्रिया को मौके पर देखा। शिविर के दौरान कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश पाइपलाइन लीकेज और जल गुणवत्ता से संबंधित थीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन सुधार कार्य तुरंत कराया गया।

“कलेक्टर जयति सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, जिसे सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है”

●》जिलेभर की नगरीय निकायों में भी हुआ आयोजन.》》

बड़वानी नगर के साथ-साथ जिले की अन्य नगरीय निकायों में भी जलसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

“सेंधवा में एसडीएम श्री आशीष की उपस्थिति में जलसुनवाई कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया”

पानसेमल नगर परिषद में जल परीक्षण केंद्र पर विभिन्न जल नमूनों की जांच की गई और प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया गया।
निवाली बुजुर्ग में रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से नागरिकों के सामने जल परीक्षण कर उन्हें जल शुद्धता के प्रति जागरूक किया गया।
ठीकरी और खेतिया सहित अन्य नगरीय निकायों में भी जलसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुए।

●》प्रशासन की अपील.》》

नगरीय निकायों द्वारा स्पष्ट किया गया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी पेयजल आपूर्ति या गुणवत्ता से संबंधित समस्या सामने आती है, तो तत्काल संबंधित नगरीय निकाय को सूचित करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!