सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

News Leaders Badwani : सीएम शिवराज, पाटी भौंगर्या हाट में होगें शामिल, प्रशासन लगा तैयारियों में,

0

सीएम शिवराज, पाटी भौंगर्या हाट में होगें शामिल, प्रशासन लगा तैयारियों में,

पाटी-बड़वानी : कमल खरते न्यूज़ लीडर्स

कलेक्टर, बड़वानी, जानकारी देते हूए

“आदिवासी अंचलों में भौंगर्या हाट लगे हुए है, यह आदिवासी समुदाय का पारांपरिक हाट बाजार है जो होली पर्व को लेकर लगाये जाते है।”

मप्र के सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान 17 मार्च को बड़वानी जिले के पाटी में आयोजित भौंगर्या हाट में शामिल होगें। मुख्यमंत्री के 17 मार्च को पाटी कार्यक्रम के मद्देनजर जनप्रतिनिधि एवं जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी हेलीपैड स्थल का चयन करने के लिए स्थल का चयन कर रहे है।

देखिये वीडियो

गौरतलब है की बड़वानी जिले में पाटी तहसील आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।  आपको बता दे सीएम शिवराज सिंह ऐसे अंचलों में लगने वाले भौंगर्या हाटो में शामिल हो रहे है।

मुख्यमंत्री के पाटी भौंगर्या में आने के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया विस्तृत निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के 17 मार्च को पाटी के भौंगर्या में आने की संभावना के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, जनपद पंचायत पाटी उपाध्यक्ष श्री दीलू मालवीय, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर ने मंगलवार को पाटी के आसपास के क्षेत्रों एवं नगर में भ्रमण कर, कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेड बनाने के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।


इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बोकराटा रोड़ पर स्थित एक खेत का प्रारंभिक रूप से चयन हैलीपेड बनाने के लिए किया है। साथ ही मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल हैलीपेड निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये है। जिससे 16 मार्च तक हर हाल में हैलीपेड की व्यवस्था पूर्ण हो जाये। इसी प्रकार टीम ने आईटीआई कालेज, भौंगर्या के दौरान निकलने वाले चल समारोह मार्ग एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन परिसर पाटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है।
बुधवार को होगी पुनः बैठक
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर बुधवार 16 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय पाटी में पुनः जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा निर्माण ऐजेंसियों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर, आवश्यक निर्देश संबंधितों को दिये जायेंगे। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने इस बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

देखिये वीडियो

इस बार मप्र संस्कृति विभाग की और से बड़वानी जिले में आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाने के लिए बड़वानी जिले के भौंगर्या हाट में विशेष कार्यक्रम कर रहे सो जो स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए है।

मुख्यमंत्री जी के 17 मार्च के पाटी कार्यक्रम के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि श्री बलवंत सिंह पटेल, कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का चयन करने हेतु भ्रमण करते हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!