सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान...

Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधान,जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

1

“Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधान,
जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
“

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज का ज्योतिष संदेश

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, कारोबार में तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को धन हानि, पारिवारिक विवाद और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आज का पंचांग और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल.

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2083
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: पंचमी शाम 7:24 बजे तक, इसके बाद षष्ठी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: मृगशिरा सुबह 9:03 बजे तक, इसके बाद आर्द्रा
योग: शिव रात 8:40 बजे तक
करण: तैतिल सुबह 9:24 बजे तक, इसके बाद गर
चंद्रमा: मिथुन राशि में

🕉️ आज का राशिफल

♈ मेष राशि
आज आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन हानि के योग हैं, इसलिए व्यापार में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में भी अड़चनें आ सकती हैं।
♉ वृषभ राशि
आज आय के वैकल्पिक स्रोत मिल सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
♊ मिथुन राशि
आज व्यापार को स्थिर बनाए रखने के लिए धन उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। मानसिक अशांति रह सकती है और अपनों के साथ नोकझोंक होने की आशंका है। जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आर्थिक नुकसान की संभावना को देखते हुए लेन-देन में सावधानी रखें।
♋ कर्क राशि
आज आपको लोगों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक सुधार के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता और मजबूती आएगी। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

♌ सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। बड़े भाई या करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है। उधार दिया हुआ पैसा अटक सकता है। प्रभावशाली लोगों से विवाद हो सकता है और घर की परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अनावश्यक यात्रा से बचें।
♍ कन्या राशि
आज नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रयासों से लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
♎ तुला राशि
आज आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत रह सकती है। व्यापार में नया साझेदार मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन सकते हैं। अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है और धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि
आज भाग्य का अपेक्षित साथ नहीं मिल सकता। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन व्यापार में नुकसान की आशंका है। संतान पक्ष से निराशाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

♐ धनु राशि
आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की आशंका है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार पर खर्च बढ़ने से मन उदास रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
♑ मकर राशि
आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ा लाभ मिल सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
♒ कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक नुकसान हो सकता है और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। अपनी निजी बातें किसी के साथ साझा करने से बचें।
♓ मीन राशि
आज व्यापार में नया अनुबंध करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। परिजनों के साथ विवाद होने की आशंका है। धन हानि के योग हैं और दाम्पत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से चिंता हो सकती है।

1 Comment
  1. Xcglw Mzrfmttrl says

    OYOCfKQyKtDXHreUNvcP

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!