सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

News Leaders : कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला न्यायाधीश ने दी मांदल पर थाप, किया नृत्य, झूमे अधिकारी, भौंगर्या हाट में ?

0

“भौंगर्या हाट के जोश से बचकर कहा जाओंगे, जो आये हाट में, देखकर दीवाना हो जाये, जिला प्रशासन के आला अफसर भी लगे थिरकने,”

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला न्यायाधीश ने दी मांदल पर थाप, किया नृत्य, झूमे अधिकारी, ऐसा मना बड़वानी के निकट जूनाझिरा का भौंगर्या हाट?

बड़वानी से राजेश नाहर की विशेष रिपोर्ट,

देखिये वीडियो

जूनाझीरा में लगे भौंगर्या में पहुंचे न्यायाधीश एवं जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

जिले के हाट-बाजारो में लगे भौंगर्या में दिनो-दिन उमंग एवं मस्ती का सुरूर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ग्राम जुनाझिरा में लगे भौंगर्या हाट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय कुमार गर्ग, कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, जिला प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोनी, एसडीएम श्री घनश्याम धनगर ने भी लोगो के साथ उमंग से भाग लिया।

इस दौरान न्यायाधीशों एवं अधिकारियों ने भी जहां ढोल-मांदल बजाई, वही जनजातीय बंधुओं के साथ लोकनृत्य भी किया। इस दौरान भोपाल से आये लोक नृत्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थितों ने देखा एवं सराहा।

भौंगर्या के दौरान लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर
जूनाझीरा के भौंगर्या हाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीशों के द्वारा उपस्थितों को उनके हितार्थ बनाये गये कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे समस्त अतिथियों का स्वागत ग्राम की सरपंच श्रीमती रेखा कैलाश वास्कले द्वारा किया गया।

इस दौरान अतिथियों को परम्परानुसार साफा भी बांधा गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि कानूनी प्रकरणों में निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही लोगों को कानून के प्रावधानांे की जानकारी वाले पेम्पलेटो का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!