सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए

0

“Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए”

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज का पंचांग

संवत 2083 | मास अश्विन | शुक्ल पक्ष
तिथि: चतुर्दशी सुबह 11:55 बजे तक, बाद में पूर्णिमा
वार: रविवार
नक्षत्र: रेवती शाम 7:21 बजे तक, बाद में अश्विनी
योग: हर्षण शाम 5:20 बजे तक, बाद में वज्र
करण: वाणिज सुबह 11:55 बजे तक, बाद में विष्टि
चंद्रमा: मीन राशि में शाम 7:21 बजे तक, बाद में मेष राशि

🕉️ आज का राशिफल

♈ मेष राशि
आज स्थायी संपत्ति से जुड़े विवाद में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। व्यापार में कठिनाइयां आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद और बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
♉ वृषभ राशि
आज काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। भाइयों से विवाद और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से नुकसान की आशंका है। सतर्क रहें।
♊ मिथुन राशि
आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। व्यवसाय में रुके काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
♋ कर्क राशि
आज निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दिन सुखद रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। माता से लाभ और आर्थिक तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

♌ सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभकारी हो सकते हैं। भूमि संबंधी विवाद का समाधान निकल सकता है। बच्चों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और दांपत्य जीवन में अनुकूलता रह सकती है।
♍ कन्या राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। व्यापार में परेशानी और ससुराल पक्ष से उलझन हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है। वाणी पर संयम रखें।
♎ तुला राशि
आज पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। घर में तनाव और अपनों से विरोध की स्थिति बन सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की आशंका है।
♏ वृश्चिक राशि
आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहायता मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्य होने के योग हैं। अविवाहित संतान के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने और यात्रा के अवसर बन सकते हैं।

♐ धनु राशि
आज आपकी योजनाओं को सरकारी सहायता मिल सकती है। राजकीय कार्यों में सफलता के संकेत हैं। व्यापार में नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने से बचें। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिल सकती है। उधार देने से बचें।
♒ कुंभ राशि
आज किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सतर्क रहें। आर्थिक नुकसान की आशंका को देखते हुए जोखिम भरे फैसलों से बचें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर हो सकता है।
♓ मीन राशि
आज का दिन शुभ रह सकता है। किसी परिचित से मुलाकात होगी। रुका हुआ पैसा मिलने और व्यापार में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ और घर में मेहमानों के आगमन की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!