सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

News Leaders : शिवराज कैबिनेट में 7वें वेतनमान में 11% DA की वृद्धि, लेकिन पुरानी पेंशन पर चर्चा नहीं

0

शिवराज कैबिनेट की बैठक संपन्न : 7वें वेतनमान में 11% DA की वृद्धि के प्रस्तावों को मिली मंजूरी, लेकिन पुरानी पेंशन पर चर्चा नहीं

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

राजधानी भोपाल में मंगलवार को विधानसभा में कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने 7वें वेतनमान में 11 प्रतिशत डीए की वृद्धि करके 31 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है।

वेतनमान पर निर्णय

“कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। जबकि पिछले कुछ दिनों में कुछ मंत्रियों ने कर्मचारी नेताओं को इस बारे में चर्चा करने का आश्वासन दिया था।”

▪︎पशु चिकित्सा इकाई योजना को मंजूरी.》

पशु चिकित्या पर निर्णय

कैबिनेट ने पशु चिकित्सा इकाई योजना शुरू करने को अपनी मंजूरी दी है। प्रदेश में अब 108 एंबुलेंस की तर्ज पर चलित पशु इकाई होगी। पशु‌ चिकित्सा के लिए फोन करने पर मोबाइल वाहन घर पहुंचेगा। मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सक, सहायक और ड्राइवर होंगे।

▪︎इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति.》

राम वन गमन पथ पर निर्णय

• ‘राम वन गमन पथ’ योजना जो अब तक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत आती थी, अब पूरी योजना संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित होगी।

निवाड़ी जिले पर निर्णय

• निवाड़ी जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में सहायक संचालक व विकास अधिकारी का 1-1 पद, वन मंडल अधिकारी कार्यालय प्रारंभ करने के लिए 5 पद, जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना के लिए 8 पद, PHE विभाग में 9 व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए नए पदों को स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!