सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया?

नगर निकाय उपचुनाव में बड़वानी जिले में हुआ 66.94 प्रतिशत मतदान

0

नगर निकाय उपचुनाव में
जिले में औसत रूप से हुआ 66.94 प्रतिशत मतदान

देखिये वीडियो

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी जिले में सेंधवा, बड़वानी, अंजड़ और खेतिया में हुए नगरीय निकायों के रिक्त वार्डों में हुए पार्षदों का उप चुनाव संपन्न हुआ। इन नगर निकायों में रिक्त पार्षदों के उप निर्वाचन में औसत रूप से 66.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान नगर परिषद अंजड़ के वार्ड क्रमांक 7 में 79.71 प्रतिशत, नगर पालिका बड़वानी के वार्ड क्रमांक 13 में 73.89 प्रतिशत, नगर परिषद खेतिया के वार्ड क्रमांक 11 में 73.69 प्रतिशत तथा नगर पालिका सेंधवा के वार्ड क्रमांक 9 में 58.27 प्रतिशत, वार्ड क्रमांक 20 में 63.63 प्रतिशत, वार्ड क्रमांक 23 में 50.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सेंधवा के वार्ड क्रमांक 13 में निर्विरोध की स्थिति निर्मित होने से मतदान नही हुआ है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में रिक्त पार्षदों के समस्त निर्वाचन के दौरान कुल 5220 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इसमें 2652 पुरूषों ने एवं 2568 महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया है।
वही बड़वानी के वार्ड क्रमांक 13 में 1336 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इसमें 657 पुरूषों ने एवं 679 महिलाओं ने मतदान किया है।

इसी प्रकार नगर पालिका सेंधवा के वार्ड क्रमांक 9 में कुल 493 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया है, इसमें 243 पुरूषों ने एवं 250 महिलाओं ने, वार्ड क्रमांक 20 में कुल 712 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, इसमें 377 पुरूषों ने एवं 335 महिलाओं ने, वार्ड क्रमांक 23 में 1323 लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया है, इसमें 673 पुरूष एवं 650 महिलाओं ने मतदान किया है।

वही नगर परिषद अंजड़ के वार्ड क्रमांक 7 में 723 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, इसमें 369 पुरूषांे ने एवं 354 महिलाओं ने मतदान किया है। नगर परिषद खेतिया के वार्ड क्रमांक 11 में 633 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, इसमें 333 पुरूष एवं 300 महिलाओं ने मतदान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!