सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

कलेक्टर बड़वानी, रिक्त पार्षद पद मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए.

0

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने किया मतदान केन्द्र का निरीक्षण


बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने रविवार को बड़वानी नगर पालिका में रिक्त पार्षद पद हेतु हो रहे मतदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वार्ड क्रमांक 13 में बनाये गये मतदान केन्द्र पर पहुंचकर उसके चारों तरफ घूमकर जहां की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही पुलिस पदाधिकारियों एवं मतदान दल के सदस्यों से भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने पोलिंग एजेंट से भी चर्चा कर उन्हे आवश्यक निर्देश दिये।


▪︎उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण.》


अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर ने भी बड़वानी एवं अंजड़ नगर निकाय में रिक्त वार्ड पार्षद के हो रहे मतदान का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान कर्मियों से जानकारी प्राप्त कर, आवश्यक निर्देश दिये।

दोपहर 3 बजे तक हो चुका था 58 प्रतिशत से अधिक मतदान जिले के चार नगर निकाय बड़वानी, सेंधवा, अंजड़ एवं खेतिया में रिक्त वार्ड पार्षद के 7 पदों हेतु रविवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक जिले में औसत रूप से 58.47 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वही लोगों का सतत् मतदान हेतु आने का क्रम जारी था।

ज्ञातव्य है कि जिले में पार्षद पद के 7 पद रिक्त है, जिसमें से 1 पद हेतु निर्विरोध स्थिति बनने से रविवार को शेष 6 रिक्त स्थान के लिए मतदान हुआ । इसके लिए जिले के विभिन्न वार्डो में कुल 10 मतदान केन्द्र बनाये गये थे।

नगर पालिका बड़वानी में रिक्त पार्षद पद के हो रहे मतदान का निरीक्षण कर मतदान पार्टी से जानकारी प्राप्त करते हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!