सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा...

NEWS Leaders : व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लें और निर्बाध मतगणना पूर्ण करायें – उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू

0

सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लें और निर्बाध मतगणना पूर्ण करायें – उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू

उप निर्वाचन आयुक्त ने वीसी लेकर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल : न्यूज लीडर्स

लोकसभा निर्वाचन-2024

वीसी में उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू ने कहा कि मतगणना कार्य से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरूस्त कर ली जायें और बिना किसी बाधा के मतगणना कार्य संपन्न कराएं। मतगणना स्थल पर सभी जरूरी संसाधन एवं व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहें। सभी मतगणना कर्मियों को 31 मई तक प्रशिक्षण दे दें।

मतगणना स्थल में सिर्फ प्राधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दें। उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मतगणना की अब तक की तैयारियों का फीडबैक लिया और उन्हें स्मूथ काउंटिंग कराने के निर्देश दिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने सभी जिलों में मंगलवार, 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में उप निर्वाचन आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। श्री राजन ने बताया कि सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण का काउंटिंग रेण्डमाईजेशन भी पूरा हो गया है।

सभी जिलों में मतगणना कर्मियों की फाईनल ट्रेनिंग 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सभी मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुचारू व निर्बाध मतगणना के लिये पर्याप्त टेबल्स गणनाकर्मी, माईक्रो ऑर्ब्जवर्स और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।

ऐसी व्यवस्थायें की जा रही है कि मतगणना के परिणाम शीघ्र आयें। उन्होंने बताया कि 4 जून को पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतगणना स्थल पर ही एक अलग कक्ष में की जायेगी।

वीसी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल, पुलिस महानिरीक्षक तथा राज्य पुलिस नोडल अधिकारी श्री अंशुमन सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे व श्री तरूण राठी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!