सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 24 नवंबर 2026 : वृषभ, मिथुन और मीन राशि के लिए लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 23 नवंबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 22नवंबर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार Rashifal Today 20 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और मिथुन को सफलता के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 19 नवंबर 2026 :  वृषभ, कर्क और तुला राशि को धन लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 18 नवंबर 2026 :  , वृषभ और तुला को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 17 नवंबर 2026 : मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, मकर-कुंभ के लिए नए अवसर, जान... Rashifal Today 16 नवंबर 2026 : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ...

NEWS Leaders : व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लें और निर्बाध मतगणना पूर्ण करायें – उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू

0

सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लें और निर्बाध मतगणना पूर्ण करायें – उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू

उप निर्वाचन आयुक्त ने वीसी लेकर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल : न्यूज लीडर्स

लोकसभा निर्वाचन-2024

वीसी में उप निर्वाचन आयुक्त श्री भादू ने कहा कि मतगणना कार्य से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरूस्त कर ली जायें और बिना किसी बाधा के मतगणना कार्य संपन्न कराएं। मतगणना स्थल पर सभी जरूरी संसाधन एवं व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहें। सभी मतगणना कर्मियों को 31 मई तक प्रशिक्षण दे दें।

मतगणना स्थल में सिर्फ प्राधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दें। उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मतगणना की अब तक की तैयारियों का फीडबैक लिया और उन्हें स्मूथ काउंटिंग कराने के निर्देश दिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने सभी जिलों में मंगलवार, 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में उप निर्वाचन आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। श्री राजन ने बताया कि सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण का काउंटिंग रेण्डमाईजेशन भी पूरा हो गया है।

सभी जिलों में मतगणना कर्मियों की फाईनल ट्रेनिंग 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सभी मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुचारू व निर्बाध मतगणना के लिये पर्याप्त टेबल्स गणनाकर्मी, माईक्रो ऑर्ब्जवर्स और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।

ऐसी व्यवस्थायें की जा रही है कि मतगणना के परिणाम शीघ्र आयें। उन्होंने बताया कि 4 जून को पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतगणना स्थल पर ही एक अलग कक्ष में की जायेगी।

वीसी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल, पुलिस महानिरीक्षक तथा राज्य पुलिस नोडल अधिकारी श्री अंशुमन सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे व श्री तरूण राठी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!