सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

NEWS Leaders Elections : नगरीय-पंचायत चुनाव- स्टार प्रचारक, व्यय का विभाजन, ओपिनियन पोल और अवैध हथियार शराब पर ताज़ा ख़बर

0

नगरीय-पंचायत चुनाव : स्टार प्रचारक, व्यय का विभाजन, ओपिनियन पोल और अवैध हथियार शराब पर ताज़ा ख़बर

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

▪︎नगरीय निकाय निर्वाचन में स्टार प्रचारक का प्रावधान नहीं.》

वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाएगा।  सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी।

महापौर के अभ्यर्थी के प्रकरण में सम्पूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र की सीमा तथा पार्षद के अभ्यर्थी के प्रकरण में उसके वार्ड की सीमा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में चिन्हित है।

“त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत 4 से 13 जुलाई तक प्रसारित नहीं किये जाएंगे ओपीनियन पोल, राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए जारी की गाइड लाइन।”

▪︎कैसे होगा पार्षद व्यय के विभाजन का अनुपाय जानिये.》

एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा। एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।

▪︎अब तक 1153 गैर लाइसेंसी हथियार जप्त.》

पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के तहत प्रदेश में कानून- व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभी तक प्रदेश में 1153 गैर लाइसेंसी हथियार जप्त किये जा चुके हैं। प्रदेश में 2 लाख 57 हजार 813 लाइसेंसी हथियार जमा करवाये गए हैं। प्रिवेन्टिव सेक्सन ऑफ सीआरपीसी में एक लाख 47 हजार 748 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। अभी तक 17 हजार 382 गैर जमानती वारंट की तामीली भी की गयी है।

▪︎4 करोड़ 66 लाख रूपये मूल्य की मदिरा जप्त.》

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि एक जून से 25 जून 2022 तक प्रदेश में 41 हजार 799 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गयी है। जप्त की गयी मदिरा का अनुमानित मूल्य 4 करोड़ 66 लाख 19 हजार 787 रूपये है। सर्वाधिक 12 हजार 570 बल्क लीटर मदिरा धार में जप्त की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!