सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता...

NEWS Leaders : सेंधवा और पानसेमल विकासखण्डों में 25 जून को कितने मतदान केन्द्रों पर डलेंगे वोट, कितने पदों पर होगा चुनाव, कितने है मतदाता, संवेदनशील मतदान केन्द्र कितने है, और कैसी होगी मतगणना?

0

सेंधवा और पानसेमल विकासखण्डों में 25 जून को कितने मतदान केन्द्रों पर डलेंगे वोट, कितने पदों पर होगा चुनाव, कितने है मतदाता, कितने है संवेदनशील मतदान केन्द्र है, और कैसी होगी मतगणना?

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

आसन्न त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में शनिवार 25 जून को विकासखण्ड सेंधवा एवं पानसेमल के 557 मतदान केन्द्रो पर प्रातः 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

प्रथम चरण के इस मतदान में कुल 331599 मतदाता 5 जिला पंचायत सदस्य, 39 जनपद पंचायत सदस्य, 153 सरपंच तथा 2604 पंच के निर्वाचन हेतु मतदान कर सकेंगे । इन मतदाताओं में 167342 महिला मतदाता, 164248 पुरूष मतदाता एवं 9 अन्य मतदाता है। यहां पर 90 संवदेनशील एवं 18 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हांकित किये गये है। 

▪︎सेंधवा विकासखण्ड का प्रथम चरण कैसा रहेगा जानिये.》

प्रथम चरण में विकासखण्ड सेंधवा के समस्त 114 ग्राम पंचायतो में मतदान होगा । इसके लिये 370 मतदान केन्द्रो पर कुल 228697 मतदाता मतदान कर 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य, 114 सरपंच तथा 1851 पंचो का निर्वाचन करेंगे। इन मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 114677 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 114011 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या 9 है।

▪︎पानसेमल विकासखण्ड का प्रथम चरण कैसा रहेगा जानिये.》

विकासखण्ड पानसेमल में भी प्रथम चरण में ही समस्त 39 ग्राम पंचायतो में मतदान होगा । इसके लिये 187 मतदान केन्द्रो पर कुल 102902 मतदाता मतदान कर 1 जिला पंचायत सदस्य, 14 जनपद पंचायत सदस्य, 39 सरपंच तथा 753 पंचो का निर्वाचन करेंगे। इन मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 52665 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 50237 है।

◇_सेंधवा और पानसेमल के संवेदनशील मतदान केन्द्र.》

▪︎सेंधवा विकासखण्ड में 60 संवेदनशील एवं 18 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हांकित किये गये है।
▪︎पानसेमल में 30 संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हांकित किये गये है।

▪︎मतों की गणना एवं परिणाम की घोषणा होगी इस प्रकार.》

मतदान समाप्ति की तुरन्त पश्चात् ही मतदान केन्द्रो पर डाले गये वोटो की गणना की जायेगी। इसमें सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना सम्मिलित रहेगी।

पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रातः 10.30 बजे से एवं जिला पंचायत सदस्य पद के मतों का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर 15 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!