सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : खरगोन नपा चुनाव में ओवैसी की एंट्री, मप्र में खरगोन सहित 7 नगरीय निकाय पर लड़ेगी ओवैसी की AIMIM पार्टी

0

खरगोन नपा चुनाव में ओवैसी की एंट्री, मप्र में खरगोन सहित 7 नगरीय निकाय पर लड़ेगी ओवैसी की AIMIM पार्टी

न्यूज़ लीडर्स स्पेशल

मध्य प्रदेश में हो रहे नगरीय चुनाव में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चुनाव लड़ेगी।एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को ऐलान किया है कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम और खंडवा नगर पालिकाओं सहित मध्य प्रदेश के 7 नगर पालिकाओं में निकाय चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें कि राज्य में दो प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। ओवैसी की पार्टी कितना प्रभाव चुनावों में डाल पाएगी, यह तो नतीजा आने के बाद ही सामने आएगा।

▪︎पश्चिम निमाड़ के खरगोन नगरपालिका चुनाव से ओवैसी की एंट्री.》

देश में ओवैसी उन इलाकों में अपनी पार्टी को चुनावी मैदान में उतारते है, जहाँ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हो या फिर मुस्लिम मतदाता चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सके। इसी के चलते ओवैसी ने अपनी पार्टी को खरगोन नगरपालिका चुनाव लड़ाने की घोषणा की है।

गौरतलब है की ओवैसी की नज़र मप्र के जिन शहरों में थी, उसमें खरगोन बहुत पहले से शामिल है। ओवैसी की पार्टी का संगठन वहाँ हल्के तरीके से काम कर रहा है, जिसे अभी तक बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही थी। लेकिन ओवैसी के बयान आने के बाद अब उनकी पार्टी के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है।
आपको बता दे, खरगोन के बाद ओवैसी का पार्टी संगठन बड़वानी जिले के सेंधवा में भी पिछले दो वर्षो से संगठन धीरे-धीरे काम कर रहा है।

▪︎और अंत में.》

ओवैसी की मप्र में खरगोन सहित सात नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने की घोषणा के चाहे जो भी सियासी अर्थ निकले, पर यह कहना जल्दबाजी होगा की वह इस चुनाव में कामयाब हो जायेंगे। इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!