सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders Panchayat : उमा भारती के भतीजे MLA राहुल लोधी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह का फार्म वापसी का आरोप

0

पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे MLA राहुल लोधी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह का फार्म वापसी का आरोप

पंचायत चुनाव : न्यूज़ लीडर्स

आरोप लगाते डॉ सिंह, देखिये वीडियो

आपको बता दे, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी खरगापुर विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक हैं। उनकी पत्नी उमिता ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। जहां से गुखरई निवासी पंक्खू अहिरवार की पत्नी जमुनी ने भी पर्चा भरा है।

▪︎नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्दसिंह का आरोप.》

डा. गोविंद सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को फोन करने के साथ एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि जमुनी अहिरवार निवासी गुखरई थाना वल्देवगढ़ के घर को राहुल लोधी के आदमी दो-तीन गाड़ियों में भरकर घेरे हुए हैं। फार्म वापसी का दबाव बना रहे हैं।

मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे को नेता प्रतिपक्ष ने फोन कर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया कि फोन आने पर तत्काल ही कार्रवाई के लिए एसडीओपी प्रिया सिंधी को भेजा है। प्रतिवेदन प्रस्तुत होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

▪︎विधायक राहुल लोधी ने आरोप को नकारा .》

खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी ने कहा कि इस प्रकार की झूठी अफवाह फैलाई गई है। जिस उम्मीदवार की बात की जा रही है, वह खुद ही घर से चला गया है। दूसरों पर आरोप लगा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!