सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders Panchayat Election आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है

0

पंचायत निर्वाचन : आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है

आज नाम निर्देशन पत्र का अंतिम दिन

पंचायत चुनाव : न्यूज़ लीडर्स

मप्र में आसन्न पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज 6 जून के दोपहर 3 बजे तक रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा (जांच) का कार्य 7 जून को होगा। अभ्यर्थी 10 जून की दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने तथा उन्हें निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन की कार्रवाई नाम वापसी के तत्काल बाद होगी। आवश्यक होने पर 25 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जायेगा।

मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली मतगणना 25 जून को मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जायेगी। विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतों की गणना का कार्य 28 जून को होगा। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को की जायेगी।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिये मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी 14 जुलाई को होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिये मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे से की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!