सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : निर्वाचन आयोग प्रेक्षक पीके वर्मा बड़वानी जिले में बैठक, स्ट्रांग रुम और नामांकन जमा स्थलों का किया निरीक्षण

0

निर्वाचन आयोग प्रेक्षक पीके वर्मा बड़वानी जिले में बैठक, स्ट्रांग रुम और नामांकन जमा स्थलों का किया निरीक्षण

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर नियुक्त प्रेक्षक श्री पीके वर्मा दो दिनों से बड़वानी जिले के भ्रमण पर है। आज प्रेक्षक श्री पीके वर्मा ने सेंधवा और पानसेमल राजस्व अनुभाग पहुंचकर पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

आज बड़वानी मुख्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर पीके वर्मा ने आज स्टैंडिंग कमेटी की बैठक ली और उसमें उपस्थित अधिकारियों एवं VC के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों को सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

▪︎निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक सेंधवा आये.》

प्रेक्षक श्री पीके शर्मा ने सेंधवा पहुंचकर स्ट्रांग रूम सेंधवा का निरीक्षण कियि।  इस दौरान उनके साथ एसडीएम सेंधवा श्रीमती तपस्या परिहार  सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री पीके वर्मा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान सेंधवा में लिए जा रहे नाम निर्देशन पत्र कार्यवाही का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की,

▪︎निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक निवाली, मोयदा और पानसेमल आये.》

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री पीके वर्मा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान निवाली में लिए जा रहे नाम निर्देशन पत्र कार्यवाही का निरीक्षण किया। उसके बाद क्लस्टर मोयदा में लिए जा रहे नाम निर्देशन पत्र कार्यवाही का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों और नामांकन भर रहे आवेदको से जानकारी प्राप्त की, आपको बता दे, प्रेक्षक ने पानसेमल में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।

▪︎और अंत में.》

गौरतलब है की राज्य निर्वाचन के प्रेक्षक पीके वर्मा ने रविवार को स्ट्रांग रूम राजपुर का निरीक्षण भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!