सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
रविवार का राशिफल : वृश्चिक में चंद्रमा, बढ़ेगी ऊर्जा और गहराई से सोचने की क्षमता, वरियान योग असर में... राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल

NEWS Leaders Accident : उत्तराखंड में मप्र के पन्ना जिले की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

0

उत्तराखंड में मप्र के पन्ना जिले की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

“उत्तराखंड में जब इतना बड़ा हादसा हुआ है, तो मुझे नींद आ ही नहीं सकती। मैं तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, डीजीपी, गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी जा रहा है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”

ब्रेकिंग ख़बर : न्यूज़ लीडर्स

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में डामटा के पास बस खाई में गिर गयी है। बस में पन्ना ज़िले के 28 यात्री थे।
बस हादसे में पच्चीस सवारों की मौत हुई। तीन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी यात्री पन्ना ज़िले के थे जिले में शोक की लहर। बचाव कार्य प्रगति पर है। मध्य प्रदेश के ACS गृह सम्पर्क में है और बचाव कार्य और घायलों के इलाज के लिए समन्वय किया जा रहा है।

उत्तराखंड बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री अभी रात में उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और 4 वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड जाएंगे, रात को देहरादून में पूरे रेस्क्यू और घायलों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेंगे।

▪︎प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री मप्र और उत्तराखंड ने सहायता राशि की घोषणा की.》

पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को दो दो लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में लिखा, ‘उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी।’

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मृतकों के परिवार को पाँच-पाँच लाख रूपए और घायलों के उपचार के लिए 50 हजार रूपए राहत राशि घोषणा की, वहीं उत्तरकाशी के पुरौला में डामटा के पास हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना पर मृतकों के परिजनों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुस्करसिंह धामी ने 1 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।

▪︎उत्तराखंड बस हादसा बहुत भयानक, दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक.》

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड बस हादसा बहुत भयानक, दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। हमारे पन्ना के भाई-बहन चार धाम की यात्रा पर गए थे। उनकी एक बस गिर गई, और तीर्थयात्रियों की दु:खद मृत्यु हुई है। सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देहरादून रवाना होने के पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मोबाइल पर बात की। श्री धामी ने बताया कि पूरे तंत्र को, कलेक्टर, एस.पी., एस.डी. आर. एफ की टीम को सक्रिय किया है, सभी वहाँ लोगों को निकालने में लगे हुए हैं और जो भाई-बहन घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि एक टीम दिल्ली से तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है, जो वहाँ राहत, इलाज, बचाव सहित दिवंगतों को लाने की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूरी घटना के रेस्क्यू का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न आने दें। हमारी प्राथमिकता है कि घायलों का त्वरित उपचार हो जाए। हम उनके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मृतकों के परिवार को पाँच-पाँच लाख रूपए की राहत राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों के इलाज के साथ-साथ 50 हजार रूपए की राशि घायलों के परिजनों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब ऐसा हादसा हो तो मैं भोपाल में चैन से सो नहीं सकता और इसलिए मैंने फैसला किया है मैं स्वयं अभी रात को देहरादून रवाना हो रहा हूँ। मेरे साथ मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह, डीजीपी, सेक्रेटरी होम, ओएसडी श्री योगेश चौधरी साथ जा रहे हैं। हम पीड़ितों को राहत पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत तीर्थयात्रियों के परिजनों से निवेदन किया है कि वो धैर्य रखें, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!