सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का...

NEWS Leaders : पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण पर शिवराज सरकार ने दाखिल की संशोधन याचिका, 17 मई को सुनवाई

0

पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण :  शिवराज सरकार ने दाखिल की संशोधन याचिका, 17 मई को सुनवाई

न्यूज़ लीडर्स

मप्र नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर बड़ी खबर है। शिवराज सरकार OBC आरक्षण मामले में फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मप्र सरकार ने संशोधन अर्जी दाखिल की है।

“मध्‍य प्रदेश सरकार फ‍िर सुप्रीम कोर्ट पहुंची, पुनर्विचार याचिका पर 17 मई को फैसला”

सरकार ने बिना ओबीसी आरक्षण के ही पंचायत चुनाव कराए जाने के सुप्रीम कोर्ट के 10 मई के आदेश में संशोधन की मांग की है, जिस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट भी तैयार हो गया है। इसकी सुनवाई 17 मई को होगी।

आपको बता दे, कोर्ट ने दो सप्ताह में राज्य निर्वाचन आयोग को अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिये है। अब मप्र सरकार की संशोधन याचिका पर 17 मई को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि, बिना OBC आरक्षण के ही स्थानीय निकाय के चुनाव होंगे।

कोर्ट ने दो हफ्ते में अधिसूचना जारी करने को कहा। कोर्ट ने कहा – OBC आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट को पूरा करने के लिए और वक्त नहीं दिया जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!