सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा...

NEWS Leaders : कांग्रेस का ऐलान- पांच साल तक ही मिलेगा पद, पैराशूट उम्मीदवार को नहीं मिलेगा टिकट

0

कांग्रेस का ऐलान- पांच साल तक ही मिलेगा पद, पैराशूट उम्मीदवार को नहीं मिलेगा टिकट

“अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस ने चिंतन शिविर के लिए महत्वकांक्षी प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके तहत कोई भी नेता पांच साल से अधिक किसी पद पर नहीं रहेगा। इतना ही नहीं किसी पैराशूट उम्मीदवार को भी टिकट नहीं मिलेगा।”

विशेष : न्यूज़ लीडर्स

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर लगा है। जिसमें 400 से ज्यादा प्रतिनिधि और नेता शिविर में भाग ले रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच चुकी हैं। वहीं इस चिंतन शिविर से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि


“कांग्रेस ने चिंतन शिविर के लिए महत्वकांक्षी प्रस्ताव तैयार किए हैं। हमने “वन फैमिलि, वन टिकट” पर भी चर्चा की है। माकन ने बताया ये भी तब होगा जब उस फैमिली का कोई आदमी पार्टी के लिए 5 साल काम कर रहा हो। या वो खुद संगठन को 5 साल दे चुका हो। जब जाकर वो चुनाव लड़े।”

अजय माकने बताया कि पार्टी के नेता के पद को लेकर ये चर्चा हुई है कि कोई भी नेता पांच साल से अधिक कार्यकाल के साथ किसी पद पर नहीं रहेगा। उसे वह पद छोड़कर कम से कम तीन साल तक शांत बैठना चाहिए। एक व्यक्ति को पांच साल से अधिक किसी पद पर नहीं बने रहना चाहिए।

“इतना ही नहीं किसी पैराशूट उम्मीदवार को भी टिकट नहीं मिलेगा। नेताओं के रिश्तेदारों को पहले पांच साल तक पार्टी में काम करना होगा, उसके बाद ही उन्हें टिकट मिल सकेगा।”

कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पैनल सदस्यों में इस बात पर सहमति बनी है कि पार्टी के नेताओं के किसी भी रिश्तेदार को तब तक टिकट नहीं मिलेगा, जब तक कि वे पार्टी के लिए काम नहीं करते। उन्हें कम से कम पांच साल कांग्रेस पार्टी का काम करना होगा। उसके बाद ही नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देने पर विचार किया जाएगा।

इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति यदि किसी पद पर पांच साल तक रहता है तो उसे वह पद छोड़ना होगा। तीन साल का कूलिंग पीरियड रहेगा। उसके बाद वह फिर उस पद पर काबिज हो सकता है। इस तरह कोई भी व्यक्ति पांच साल से अधिक किसी पोस्ट पर नहीं रहेगा। यह प्रस्ताव नव संकल्प चिंतन शिविर में पेश किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!