सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा...

NEWS Leaders : बड़वानी को पहली बार बनाया MPPSC की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का केन्द्र

0

बड़वानी को पहली बार बनाया MPPSC की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का केन्द्र

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्ष-2020 बड़वानी जिला मुख्यालय के शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी केन्द्र पर आयोजित होगी। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष डाॅ. एन. एल. गुप्ता ने बताया की मुख्य परीक्षा 24 से 29 अप्रैल तक आयोजित होगी।

प्रदेश में बड़वानी जिला मुख्यालय को मुख्य परीक्षाओं के लिये 09 वें केन्द्र के रूप में मान्यता दी गयी है।परीक्षाएं एक पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे के मध्य प्रतिदिन आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र पर 148 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा-2020 में सम्मिलित हो रहें है।

कलेक्टर बड़वानी को इस परीक्षा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। आयोग ने संभागीय पर्यवेक्षक के रूप में बड़वानी जिला केन्द्र के लिये श्री राजकुमार पाठक सेवानिवृत्त आई.एस. अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़न दस्ते दल का गठन भी किया गया है जिसमें सहायक आयुक्त, श्री निलेश रघुवंशी बड़वानी एवं कानून व्यवस्था एवं परीक्षा के सुचारू व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बड़वानी श्री घनश्याम धनगर को नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!