सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा...

NEWS Leaders : बड़वानी में बुजुर्ग को जिला विधिक सहायता अधिकारी ने पहुंचाया वृद्धाश्रम

0

बुजुर्ग को जिला विधिक सहायता अधिकारी ने
पहुंचाया वृद्धाश्रम

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुुझाल्दा ने एक 80 वर्षीय वृद्ध को जिले में संचालित मांॅ वृंदावन वृद्धाश्रम पहुंचाया गया है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुझाल्दा से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को उनके कार्यालय के गेट के पास एक वृद्ध उन्हे बैठे हुए मिले। उनके बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि उनका नाम मांगीलाल है और वे खलघाट के पास के गांव के निवासी है। बचपन से अनाथ होने के कारण तथा विवाह नही होने से उनका कोई नाते-रिश्तेदार नही है। वे अभी तक मजदूरी करके एवं भीख मांगकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे।

परन्तु अब उनकी शारीरिक स्थिति भी ऐसी नही है कि वे मजदूरी कर सके। वे ईधर-उधर भटकते हुए एक आश्रम में पहुंचे तब उन्हे वहां पर किसी ने बताया कि वेहह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जाये, वहां से उन्हे कोई न कोई मदद जरूर मिलेगी। वे लोगों से पूछते हुए आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आये। जहां से उन्हे शुक्रवार को मां वृंदावन वृद्धाश्रम भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नालसा सीनियर सीटीजन योजना 2015 संचालित है। जिसके तहत बुजुर्गो के हितो संबंधी योजना के तहत कोई भी वृद्धजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर लाभ प्राप्त कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!