सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : सरकार है की मानती नहीं, चाहे कुछ भी कर लो दाम तो बढ़ेगे, जानिये बड़वानी-खरगोन जिले के बढ़ते भाव

0

सरकार है की मानती नहीं, चाहे कुछ भी कर लो दाम तो बढ़ेगे, जानिये बड़वानी-खरगोन जिले के बढ़ते भाव

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में प्रति लीटर 80 पैसे का इजाफा हुआ है। 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। 15 दिनों में 13वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल प्रति लीटर 9 रूपए 25 पैसे महंगा हो गया है।

▪︎बड़वानी – खरगोन जिले में किस दाम बिक रहा है पेट्रोल-डीजल.》

आखिर डीजल ने अपने दाम को शतक पार कर ही लिया है, वहीं पेट्रोल का दाम भी असहनीय बने हुए है।
तेल की कीमतों में  लगातार बढोतरी का असर खरगोन और बड़वानी  जिलों में भी है। दोनो जिलों में पेट्रोल में 0.87 पैसे दाम बढ़ने से पेट्रोल प्रति लीटर ₹ 118.96, और डीजल में 0.82 पैसे दाम बढ़ने से डीजल ₹ 101.91 प्रति लीटर हो गया है, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर छोटे ग्राहकों में देखा जा रहा है, विशेष कर किसान, दुपहिया चलाने वाला मध्यम वर्ग परेशान है।

▪︎बढ़ते दामों से बढ़े भाड़ा माल-ढुलाई, बस किराया.》

जानकारों का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों तक पेट्राेलियम पदार्थाें के भावों में वृद्धि जारी रहेगी। वहीं इसका असर महंगाई पर भी देखने को मिलेगा। ट्रांसपोटर्स ने भाड़ा और बस संचालकों ने किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टर्स ने तो एक आदेश जारी कर अपने सहयोगियों से 25 प्रतिशत अधिक भाड़ा वसूलने की बात कह दी है। इससे माल की ढुलाई बढ़ जाएगी। किराना सामान की ढुलाई करने वाले कई ट्रांसपोर्टर ने ज्यादा भाड़ा लेना शुरू भी कर दिया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में महंगाई पर देखने को मिलेगा।

देश में पिछले 15 दिनों में 13 बार तेल के दाम बढ़े है,जो ₹ 09.25 रुपये और बढ़ गये है। देखिये तालिका, कब कितने दाम बढ़ते चले गये।

▪︎22 मार्च_80 पैसे, ▪︎23 मार्च_80 पैसे, ▪︎25 मार्च_80 पैसे, ▪︎26 मार्च_80 पैसे, ▪︎27 मार्च_50 पैसे, ▪︎28 मार्च_30 पैसे, ▪︎29 मार्च_80 पैसे, ▪︎30 मार्च_80 पैसे, ▪︎31 मार्च_80 पैसे, ▪︎02 अप्रैल_80 पैसे, ▪︎03 अप्रैल_80 पैसे, ▪︎04 अप्रैल_40 पैसे, ▪︎ 05 अप्रैल_80 पैसे,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!