सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि...

News Leaders : महेश्वर में वैदिक विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सांसद पीएम मोदी से मिले

0

महेश्वर में वैदिक विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सांसद पीएम मोदी से मिले

महेश्वर : न्यूज़ लीडर्स

महेश्वर नगर के पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्‍कृतिक महत्‍व को दृष्टिगत रखते हुए महेश्वर नगर में वैदिक सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्‍थापना को लेकर खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेन्‍द्र पटेल ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

सांसद पटेल ने महेश्वर नगरी के पौराणिक स्वरुप के संदर्भ में चर्चा कर बताया की यह क्षेत्र त्रिगुणी भगवान दत्‍तात्रेय, राज राजेश्‍वर सहस्‍त्रार्जुन, मॉं नर्मदा के महिष्‍मति नगर, भगवान शंकर जी की गुप्‍त काशी, पंडित मण्‍डनमिश्र, विदुषी भारतीय देवी की शास्‍त्रार्थ की भूमि, मॉं अहिल्‍या की कर्मभूमि, होल्‍कर वंश के राज्‍य की नगरी है।

इस प्राचीन नगरी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में स्थापित किये जाने तथा जो ज्ञान नालन्‍दा और तक्षशिला विश्‍वविद्यालय के माध्‍यम से पूरे विश्‍व में प्रकाशित हुआ था। वैसा ही स्‍वरूप मॉं अहिल्‍या की नगरी में वैदिक, सांस्‍कृतिक विश्‍वविद्यालय के रूप में हो इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री  से निवेदन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!