सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस...

NEWS Leaders : महंगाई का झटका : फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, राहुल गांधी का विरोध, जानिये खरगोन-बड़वानी के दाम

0

महंगाई का झटका : फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, राहुल गांधी का विरोध, जानिये खरगोन-बड़वानी के दाम

देश : न्यूज़ लीडर्स

देश में आम लोगों को पिछले कई दिनों से लगातार महंगाई के झटके लग रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब आने के बाद भी, भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले 14 दिनों में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।

▪︎कितना महंगा हुआ आज पेट्रोल-डीजल?.》

पेट्रोल और डीजल के रेट्स में आज फिर इजाफा किया गया है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40-40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब पेट्रोल 103.81 रुपए और डीजल 95.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

▪︎बड़वानी – खरगोन जिले में किस दाम बिक रहा है पेट्रोल-डीजल.》

आखिर डीजल ने अपने दाम को शतक पार कर ही लिया है, वहीं पेट्रोल का दाम भी असहनीय बने हुए है।
तेल की कीमतों में  लगातार बढोतरी का असर खरगोन और बड़वानी  जिलों में भी है। दोनो जिलों में पेट्रोल में 0.44 पैसे दाम बढ़ने से पेट्रोल प्रति लीटर ₹ 118.09, और डीजल में 0.42 पैसे दाम बढ़ने से डीजल ₹ 101.09 प्रति लीटर हो गया है, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर छोटे ग्राहकों में देखा जा रहा है, विशेष कर किसान, दुपहिया चलाने वाला मध्यम वर्ग परेशान है

▪︎14 दिन में 8.40 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल.》

22 मार्च से 4 अप्रैल तक 14 दिन में 12 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। इस बीच 24 मार्च और 1 अप्रैल को तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। अधिकतर दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इन 14 दिनों में पेट्रोल 8.40 रुपए महंगा हो चुका है।

▪︎राहुल गांधी का तेल के बढ़े दाम पर मोदी सरकार पर निशाना.》

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला हैै। राहुल गांधी ने लिखा है कि_

“यह प्रधानमंत्री जन धन लूट योजना है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ये बताया गया है कि 2014 से अब तक किस तरह पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। राहुल गांधी ने देश को ये भी समझाया है कि टैंक फुल करने के लिए 2014 में कितनी कीमत चुकानी पड़ती थी और आज क्या स्थिति है।”

▪︎पेट्रोल-डीजल के दाम, 14 दिन में 12 बार बढ़े.》

देश में पिछले 14 दिनों में 12 बार तेल के दाम बढ़े है,जो ₹ 08.40 रुपये औक बढ़ गये है। देखिये कब कितने दाम बढ़ते चले गये।
▪︎22 मार्च_80 पैसे, ▪︎23 मार्च_80 पैसे, ▪︎25 मार्च_80 पैसे, ▪︎26 मार्च_80 पैसे, ▪︎27 मार्च_50 पैसे, ▪︎28 मार्च_30 पैसे, ▪︎29 मार्च_80 पैसे, ▪︎30 मार्च_80 पैसे, ▪︎31 मार्च_80 पैसे, ▪︎02 अप्रैल_80 पैसे, ▪︎03 अप्रैल_80 पैसे, ▪︎04 अप्रैल_40 पैसे

▪︎और अंत में.》

मध्यप्रदेश में भी आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!