सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : राजा राम की नगरी ओरछा में जलेंगे रामनवमी पर 5 लाख दीप, बेतवा तट पर होगा महोत्सव

0

राजा राम की नगरी ओरछा में जलेंगे रामनवमी पर 5 लाख दीप, बेतवा तट पर होगा महोत्सव

“विश्व का एकमात्र मंदिर जहां भगवान राम की पूजा ईश्वर नहीं एक राजा के रूप में की जाती है और उन्हें दिन में 4 बार गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। कहा जाता है कि यहां की अधिकतर मूर्तियां अयोध्या से लाकर रखी गई हैं।”

आस्था_धर्म : न्यूज़ लीडर्स

रामराजा की नगरी ओरछा को रामनवमी पर 5 लाख दीपों से जगमगाया जायेगा, बेतवा नदी के तट पर दीपदान के महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं ओरछा में रामनवमी पर जन-उत्साह का प्रदर्शन हो रहा है।

▪︎मुख्यमंत्री ने दीप जलाने का किया आहवान.》

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 10 अप्रेल को भगवान श्री रामराजा जी के दरबार में उपस्थित होकर प्राकट्य पर्व पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए नागरिक बंधु को आमंत्रित करते हुए नागरिकों से भागीदारी का आव्हान किया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर 10 अप्रैल 2022 को श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर ओरछा में “श्रीरामराज्य” कला दीर्घा का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पवित्र नदी बेतवा के तट पर सायंकाल में दीपोत्सव में पाँच लाख दीयों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट की जायेगी।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कहा कि पूरे प्रदेश में श्रीराम नवमी का पर्व, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। प्रदेश के 12 स्थानों ओरछा, चित्रकूट, उज्जैन, उमरिया, शहडोल, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, नीमच, रतलाम, छिन्दवाड़ा और पन्ना में ”श्रीराम जन्मोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

▪︎ओरछा मंदिर में “श्रीरामराज्य” कला दीर्घा का लोकार्पण.》

श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर ओरछा में संस्कृति विभाग द्वारा भगवान श्रीराम के चरित आधारित “श्रीरामराज्य” कला दीर्घा तैयार की गई है। इसमें भारत के लगभग सभी राज्यों की लोकचित्र शैलियों में भगवान श्रीराम के एक-एक चरित का चित्रांकन किया गया है। भगवान श्रीराम के 36 गुणों और उनकी विशिष्टता को चित्र अभिव्यक्ति दी गई है। साथ ही उनके राज्याभिषेक प्रसंग को झाँकी के रूप में कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। भगवान श्रीराम पूरे देश में मात्र ओरछा में ही राजा के रूप में लोक पूज्य है।

▪︎”श्रीराम जन्मोत्सव” में सांस्कृतिक और कलात्मक आयोजन.》

श्रीराम नवमी के अवसर पर 10 अप्रैल 2022 को शाम 7 बजे से ”श्रीराम जन्मोत्सव” मनाया जायेगा। भगवान श्रीराम की महिमा नृत्य, नृत्य नाटिका और संगीत के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी। रामायण के विभिन्न प्रसंग की प्रस्तुतियों सहित भजन संध्या भी होगी। 

चित्रकूट के गौरव दिवस पर श्री शरद शर्मा एवं समूह द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान चित्रकूट में संत-महात्माओं और विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति दिलाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे। साथ ही सतना जिले को 71 करोड़ 77 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे। चित्रकूट को आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा संकल्प-पत्र का वाचन कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को हित-लाभ भी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक जिस भी कार्य में भागीदारी करते हैं, उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की बात हो या कोरोना महामारी से बचाव और उसका सामना कर जन-समुदाय को सुरक्षित कराने का प्रश्न हो, मध्यप्रदेश की जनता ने दृढ़ संकल्प से सफलताएँ प्राप्त की हैं। इसी तरह पर्वों और त्यौहारों में आमजन की भागीदारी जन-उत्साह और जन-उमंग का उदाहरण है।

▪︎और अंत में.》

इसके पहले उज्जैन में नागरिकों ने एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वत: स्फूर्त भावना से क्षिप्रा के घाटों और घर-घर में दीप जलाकर कीर्तिमान बना दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!