सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई, करोड़ों में पहुंची मेम्बरशीप

0

कांग्रेस ने पार्टी के सदस्यता अभियान की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई, करोड़ों में पहुंची मेम्बरशीप

“कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ाने संबंधी महासचिवों एवं प्रभारियों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह अभियान अब 15 अप्रैल, 2022 तक चलेगा।”

राजकाज : न्यूज़ लीडर्स

कांग्रेस पार्टी ने मेम्बरशिप ड्राइव यानी सदस्यता अभियान की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 31 मार्च की बजाय अब यह 15 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि पार्टी ने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है और अब यह 15 अप्रैल तक चलेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ाने संबंधी महासचिवों एवं प्रभारियों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह अभियान अब 15 अप्रैल, 2022 तक चलेगा। लेकिन संगठनात्मक चुनाव को लेकर पूर्व में तय की गई समय सीमा में किसी बदलाव को लेकर पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यानी कि पार्टी के आंतरिक चुनाव अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर होंगे। केवल सदस्यता अभियान की तिथि को ही आगे बढ़ाया है।

▪︎ कांग्रेस सदस्यता अभियान संख्या करोड़ों में पहुंच रही है.》

उल्लेखनीय है कांग्रेस में पर्ची के माध्यम से करीब 4.5 करोड़ और डिजिटल तरीके से करीब 2 करोड़ सदस्य बन गए हैं। यह पांच साल पहले हुई सदस्यता अभियान की तुलना में दुगनी संख्या है। वहीं शुरूआती 40 दिनों में ही डिजिटल अभियान के जरिए बनने वाले सदस्यों की संख्या करीब 1 करोड़ 30 लाख पहुंच चुकी है।

इसी को देखते हुए सदस्यता अभियान की तारीख आगे बढ़ाई गई है। अब तक डिजिटल मेम्बरशिप में 42 फीसदी महिलाएं जुड़ी हैं, जबकि 47 प्रतिशत सदस्यों की उम्र 18 से 40 के बीच है। कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप की शुरूआत फरवरी में तेलंगाना से हुई थी। फिलहाल यह 16 प्रदेशों में जारी है जिसमें तेलंगाना शीर्ष पर है।

▪︎और अंत में.》

कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि यह सब मुख्य रूप से 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!