सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्...

NEWS Leaders : खेतिया में हुआ मुस्लिम समाज का आयोजन, विधायक निधि से 10 लाख की घोषणा, महाराष्ट्र के नेता कार्यक्रम में पहुंचे

0

NEWS Leaders : खेतिया में हुआ मुस्लिम समाज का आयोजन, विधायक निधि से 10 लाख की घोषणा, महाराष्ट्र के नेता कार्यक्रम में पहुंचे

खेतिया : राजेश नाहर न्यूज़ लीडर्स

देखिये वीडियो

हमें जब भी आवाज़ देंगे हम आपके साथ खड़े रहेंगे महाराष्ट्र के खेड़ में विकास हेतु आवश्यक धनराशि जुटाने का प्रयास किया जाएगा उक्त विचार नंदुरबार के पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री चंद्रकांत रघुवंशी जी ने कल देर शाम एक समारोह में कहीं। क्षेत्रीय विधायक सुश्री चंद्रभागा किराड़े ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि मुस्लिम जमात को देते हुए कहा कि हम क्षेत्र में विकास चाहते हैं। सभी समाज जनों के लिए जितना भी पर्याप्त मदद हो सकेगी हम करने की कोशिश करेंगे।

कल देर शाम मुस्लिम जमात के वार्षिक सम्मेलन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक  सुश्री किराड़े व श्री चंद्रकांत रघुवंशी जी ने सभी को सहयोग का आश्वासन दिया। सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश नाहर, अजय मिश्रा, सुदेश भावसार ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाईअरविंद बागुल ने की, अतिथि के बतौर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष जी पटेल, पार्षद अनिल चौधरी, पार्षद राकेश चौधरी, कोली समाज अध्यक्ष महेंद्र सनेर, चौधरी समाज अध्यक्ष अशोक शिंदे, सहित मुस्लिम जमात की विभिन्न इकाई के पदाधिकारी, मौलाना जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री इमरान कुरैशी ने विधायक से जमात के लिए  10 लाख रुपए की मांग रखी। जिस पर विधायक ने अपनी विधायक निधि से देने की स्वीकृति प्रदान की, मुस्लिम जमात द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुस्लिम जमात के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता महिला पुरुष उपस्थित रहे। विश्राम गृह से ढोल ताशों के साथ सभी अतिथियों को कार्यक्रम स्थल ले जाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!