सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
मंगलवार का राशिफल : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को धन लाभ और कुछ को सा... सोमवार का राशिफल : रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह, आज... रविवार का राशिफल : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, किस राशि को मिलेगा रुका पैसा, कि... "राशिफल शनिवार 16 मई 2026 : शनि और अमावस्या में जानें किसका चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन, तुला और कुंभ क... राशिफल बुधवार 14 मई 2026 : रेवती नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सावधानी की जरूरत, मीन राशि... राशिफल मंगलवार 13 मई 2026 :  किन राशियों को होगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? मीन राशि में चंद्रमा ... राशिफल मंगलवार : कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और सम्मान के संकेत, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और ... राशिफल सोमवार : चंद्रमा कुंभ राशि में है, कई राशियों को आर्थिक लाभ, प्रेम में खुशखबरी और रुके कार्यो... "रविवार का राशिफल : धनिष्ठा नक्षत्र में कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के योग, सूर्य कृपा से चमके... शनिवार का राशिफल : शनि देव की कृपा से कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह

News Leaders Corona : रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच कोरोना मामलों के बढ़ने का पैदा हुआ खतरा! WHO का अलर्ट

0

देश_दुनिया : न्यूज़ लीडर्स

रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच कोरोना मामलों के बढ़ने का पैदा हुआ खतरा! WHO का अलर्ट

डब्ल्यूएचओ ने कि पूर्वी यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की संभावना है। ऐसा लोगों की आवाजाही में वृद्धि, यूक्रेन और कुछ देशों में कम टीकाकरण दर और युद्ध के परिणामस्वरूप टीकाकरण, उपचार और परीक्षण में रुकावट का प्रत्यक्ष परिणाम होगा।

फोटो: सोशल मीडिया

यूक्रेन और रूस के बीच आज युद्ध का 17वां दिन है। रूस, यूक्रेन के कई शहरों पर जबरदस्त बमबारी कर रहा है। इस बीच यूक्रेन में फंसे दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को वहां से निकलने का सिलसिला भी जारी है। एक तरफ जहां यूक्रेन में बड़ी संख्या में फंसे दूसरे देशों के लोगों को निकाला जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के नागरिक भी बड़ी संख्या में अपने देश को छोड़ रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, अब तक यूक्रेन को छोड़कर 20 लाख से ज्यादा लोग जा चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में यूक्रेन से लोगों का निकलना एक नया खतरा पैदा कर सकता है। यह खतरा कोविड से जुड़ा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संबंध में अलर्ट किया है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की संभावना है। ऐसा लोगों की आवाजाही में वृद्धि, यूक्रेन और कुछ देशों में कम टीकाकरण दर और युद्ध के परिणामस्वरूप टीकाकरण, उपचार और परीक्षण में रुकावट का प्रत्यक्ष परिणाम होगा। बड़ी मुश्किल से कोरोना कंट्रोल हुआ है। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने कोरोना मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

News Leaders Corona : भारत में कोविड 19 के हालात

राष्टीय : न्यूज़ लीडर्स

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के 3,614 नए मामले आए, 5,185 लोग डिस्चार्ज हुए और 89 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 4,29,87,875
सक्रिय मामले: 40,559
कुल रिकवरी: 4,24,31,513
कुल मौतें: 5,15,803
कुल वैक्सीनेशन: 1,79,91,57,486

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!